Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जुलाई के महीने में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला था। 31 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सजेंच पर 24 कैरेट गोल्ड का दाम गिरकर 142600 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर आ गया था। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर का रेट 219200 रुपये प्रति किलोग्राम था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर का रेट 1 प्रतिशत तक लुढ़क गया। शुक्रवार को सोने का दाम 4075 डॉलर प्रति आउंस और सिल्वर 58.40 डॉलर प्रति आउंस था। बता दें, आज शनिवार को एमसीएक्स में साप्ताहिक छुट्टी रहती है।
बुलियंस मार्केट में क्या है रेट (Gold Rates Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल शुक्रवार की शाम को 142860 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 142288 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 130860 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 107145 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 83573 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी का दाम कल शुक्रवार को 218295 रुपये प्रति किलोग्राम था। इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है।
बड़े शहरों में क्या है दाम
गोल्ड का रेट दिल्ली में 14476 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में गोल्ड का रेट 14461 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई 14461 रुपये में प्रति ग्राम स्तर पर है। कोलकाता में सोने का दाम 14461 रुपये प्रति ग्राम है।
सोने की कीमतों में गिरावट क्यों? (Why Gold price falling)
युद्ध शुरू होने के बाद सोने का दाम काफी गिर चुका है। इस गिरावट के पीछे की वजह डॉलर इंडेक्स का लगातार मजबूत होना है। निवेशक मौजूदा परिस्थितियों में सोने की वजह गोल्ड में दांव लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




