Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 30 महीने की नो-कॉस्ट EMI योजना लॉन्च की है। इस ऑफर के साथ ग्राहक बिना डाउन पेमेंट के मंथली इंस्टॉलमेंट्स में Galaxy Z Fold8 Ultra, Z Fold8 और Z Flip8 खरीद सकेंगे।
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारत में अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को खरीदना पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। कंपनी ने इन डिवाइसेज के लिए 30 महीने की नो-कॉस्ट EMI योजना शुरू की है, जिससे ग्राहकों को एक बार में बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नए फाइनेंसिंग प्लान का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक Samsung के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और Galaxy AI फीचर्स को पहुंचाना है।
कंपनी का कहना है कि नई Galaxy Z सीरीज सात जेनरेशन के फोल्डेबल इनोवेशन और यूजर्स के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। इसमें बेहतर हिंज, मजबूत डिजाइन, एडवांस डिस्प्ले, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और Galaxy AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब 30 महीने के लंबी EMI पीरियड के जरिए इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स का ओनर बनना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
यह है नए Samsung प्लान का फायदा
नए प्लान के साथ Galaxy Z Fold8 Ultra (256GB) को 6,667 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। Samsung का दावा है कि यह पिछले मॉडल Galaxy Z Fold7 की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम मासिक EMI है। वहीं Galaxy Z Fold8 (256GB) के लिए मासिक किस्त 6,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy Z Flip8 (256GB) को 4,167 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकता है।
कंपनी का नया फाइनेंसिंग ऑफर Samsung Finance+ (DMI Finance), TVS Credit, IDFC FIRST Bank और Poonawalla Fincorp के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से इनमें से किसी भी पार्टनर के जरिए 30 महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि लंबा रिपेमेंट पीरियड ग्राहकों के मासिक खर्च को कम करेगी और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना ज्यादा आसान बनाएगी।
इतनी है फोल्डेबल फोन्स की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Galaxy Z Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। यह Violet Shadow, Graphite, Cream और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Green Shadow कलर में उपलब्ध होगा। वहीं Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है और इसे Lavender, Graphite, Cream तथा ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Pistachio कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
दूसरी ओर Galaxy Z Flip8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। यह Pink, Graphite, Cream और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। तीनों स्मार्टफोन्स फिलहाल भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें Samsung.com, Samsung Experience Stores और देशभर के चुनिंदा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से बुक कर सकते हैं। नई 30 महीने की नो-कॉस्ट EMI योजना भी इन्हीं सेल चैनल्स पर लागू होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




