Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple अगले महीने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी कैमरा से लैस नए AirPods भी लॉन्च कर सकती है, जो AI और विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आ सकते हैं।
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकती है। खास बात यह है कि इस बार iPhone के साथ Apple पहली बार कैमरा से लैस AirPods भी लॉन्च कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह Apple के ऑडियो प्रोडक्ट्स में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का फोकस केवल नए iPhone पर नहीं होगा, बल्कि वह अपने AI इकोसिस्टम को भी मजबूत करने की तैयारी में है। कैमरा वाले AirPods इसी स्ट्रेटजी का हिस्सा हो सकते हैं। इन वायरलेस ईयरबड्स में छोटे कैमरा सेंसर दिए जाने की चर्चा है, जिनकी मदद से यूजर के आसपास के इनवायरमेंट को समझकर AI बेस्ड फीचर्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
AI एक्सपीरियंस के साथ नया बेंचमार्क
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कैमरा-इंटीग्रेटेड AirPods में मिलने वाले कैमरा सेंसर्स फोटो नहीं क्लिक करेंगे। इसके बजाय कैमरे का इस्तेमाल विजुअल डाटा को पहचानने और Apple Intelligence फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यूजर किसी चीज की ओर देख रहा हो तो AirPods और iPhone मिलकर उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं या रिफरेंस के हिसाब से स्मार्ट सजेशंस का विकल्प दे सकते हैं।
iPhone 18 Pro से क्या है उम्मीद?
हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro के फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स में इसके बेहतर कैमरा सिस्टम, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस्ड AI कैपेबिलिटीज के साथ मार्केट में आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि इस साल कंपनी अपनी लॉन्च स्ट्रेटजी में बदलाव कर सकती है और प्रीमियम मॉडल्स पर ज्यादा फोकस रख सकती है।
संकेत यह भी मिले हैं कि इस साल कंपनी प्रो मॉडल्स की कीमत पिछले लॉन्च के मुकाबले बढ़ा सकती है। भारत में तो पिछले मॉडल्स के मुकाबले नए प्रो डिवाइस 26 हजार रुपये तक महंगे होने की संभावना है।
सितंबर इवेंट पर रहेंगी नजरें
हर साल की तरह इस बार भी Apple का सितंबर इवेंट टेक इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर कैमरा वाले AirPods की एंट्री होती है, तो यह Apple के वियरेबल पोर्टफोलियो के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इन डिवाइसेज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए सभी जानकारियों को फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



