Source :- LIVE HINDUSTAN
Sony ने भारत में अपना सबसे बड़ा 115-इंच BRAVIA 9II Smart TV लॉन्च किया है। यह टीवी True RGB डिस्प्ले, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Google TV और AI फीचर्स है।
Sony ने भारत में अपनी नई BRAVIA 9II और BRAVIA 7II True RGB TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत 115 इंच (292cm) का BRAVIA 9II है, जो अब तक का Sony का सबसे बड़ा टेलीविजन है। कंपनी का दावा है कि यह टीवी बड़े डिस्प्ले के साथ ऐसी पिक्चर क्वालिटी देता है, जो सिनेमाघर जैसा अनुभव घर पर ही उपलब्ध करा सकती है। नई BRAVIA सीरीज में Sony की True RGB Technology, RGB Backlight Master Drive Pro, Google TV, Acoustic Multi-Audio+, Luminance Booster Pro और कई एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के कई स्क्रीन साइज पेश किए हैं, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को ऑप्शन मिल सके। आइए जानते हैं Sony के नए BRAVIA TV की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी।
सम्बंधित सुझाव
Sony BRAVIA 9II और BRAVIA 7II में मिलेंगे कई स्क्रीन साइज
Sony ने नई BRAVIA सीरीज को अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। BRAVIA 9II को 75 इंच, 85 इंच और 115 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। वहीं BRAVIA 7II को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Sony BRAVIA 9II और BRAVIA 7II की कीमत
Sony ने नई BRAVIA 9II और BRAVIA 7II सीरीज को अलग-अलग स्क्रीन साइज और कीमतों में लॉन्च किया है। BRAVIA 9II का 75 इंच मॉडल Best Buy Price 5,39,990 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP 8,39,900 रुपए है। वहीं 85 इंच वेरिएंट की Best Buy Price 6,69,990 रुपए रखी गई है और इसकी MRP 9,89,900 रुपए है। सीरीज का सबसे बड़ा 115 इंच (292cm) मॉडल Best Buy Price 28,99,990 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध होगा, जबकि इसकी MRP 45,99,900 रुपए है।
वहीं BRAVIA 7II सीरीज की बात करें तो इसका 55 इंच मॉडल 2,21,990 रुपए, 65 इंच मॉडल 2,74,990 रुपए, 75 इंच मॉडल 4,19,990 रुपए और 85 इंच मॉडल 5,29,990 रुपए के Best Buy Price पर उपलब्ध होगा। इन सभी टीवी को Sony Centre, Sony Exclusive Stores, ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Sony BRAVIA 9II और BRAVIA 7II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नई BRAVIA सीरीज की सबसे बड़ी खासियत True RGB Technology है। इसमें कंपनी का RGB Backlight Master Drive Pro इस्तेमाल किया गया है, जो लाल, हरे और नीले (RGB) LED को अलग-अलग कंट्रोल करता है। इससे टीवी पर ज्यादा नैचुरल रंग, बेहतर कंट्रास्ट और गहरी डिटेल देखने को मिलती है।
इसके साथ Luminance Booster Pro ब्राइटनेस बढ़ाता है, जबकि Smooth Colour Gradation कलर बैंडिंग को कम करके स्क्रीन पर स्मूद और नेचुरल कलर ट्रांजिशन दिखाता है। वहीं X-Wide Angle Pro की मदद से टीवी को किसी भी एंगल से देखने पर भी कलर और पिक्चर क्वालिटी लगभग एक जैसी बनी रहती है।
115-इंच BRAVIA 9II सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि ऑडियो के मामले में भी काफी खास है। इसमें Acoustic Multi-Audio+ सिस्टम दिया गया है, जिसमें कुल 12 स्पीकर शामिल हैं। इनमें 2 सबवूफर, 8 फुल-रेंज स्पीकर और 2 ट्वीटर दिए गए हैं।Sony की नई BRAVIA सीरीज Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इससे Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar और अन्य ऐप्स का इस्तेमाल आसान हो जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



