Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या है साउथ की फिल्म GDN की कहानी? क्यों हो रही आर...

क्या है साउथ की फिल्म GDN की कहानी? क्यों हो रही आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/who_id_GDN_1786273968073_1786273971601_ca534152-13ac-4c64-808b-a5669c6bb874.jpg

Who is GDN: आर माधवन की फिल्म GDN को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन एक्शन थ्रिलर फिल्मों के बीच यह फिल्म है किस महान हस्ती के बारे में? चलिए जानते हैं।

आर माधवन की फिल्म GDN में ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खूब तारीफ हो रही है, लेकिन कई लोगों को यह पता ही नहीं है कि GDN थे कौन?

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिन से आर माधवन का फिल्म GDN के लिए ट्रांसफॉर्मेशन खूब वायरल हो रहा है। साउथ के कई लीजेंडरी सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार राजकुमार ने किया है। सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 10 में से 9.2 है। फिल्म को साउथ में खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन उत्तर भारत में ज्यादातर ऑडियंस को यही नहीं पता है कि यह फिल्म है किस बारे में? तो चलिए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी और क्यों आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन को इतना सराहा जा रहा है?

किस बारे में है फिल्म GDN?

फिल्म GDN भारत के महान आविष्कारक, इंजीनियर और उद्योगपति गोपालस्वामी दोरैस्वामी नायडू की जिंदगी पर आधारित है। गोपालस्वामी को ‘भारत का एडिसन’ भी कहा जाता है और इस बायोपिक में उनकी जिंदगी को काफी करीब से दिखाने की कोशिश की गई है। बात फिल्म की कहानी की करें तो यह कोयंबटूर के एक साधारण तेलुगु किसान परिवार में जन्मे जीडी नायडू के बचपन और मशीनों के प्रति उनके अनोखे लगाव से शुरू होती है। नायडू ने बिना किसी बड़ी डिग्री के कई चौंकाने वाले आविष्कार किए थे।

क्या है फिल्म GDN की कहानी?

नायडू ने खुद ही अपनी पढ़ाई की और अपनी जिज्ञासा को मशाल बनाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले गए। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज और आजादी के बाद के दौर को भी दिखाती है, वह वक्त जब GDN समाज और भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हुए आम लोगों के जीवन को बदलने वाले आविष्कार करते दिखे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक यंग लड़का सिर्फ एक ब्रिटिशर की मोटरसाइकिल देखने के लिए दो साल तक उसका पीछा करता है। यह मूवी जताती है कि कैसे वक्त के साथ भारत ने ऐसे कई महान और ऐतिहासिक लोगों को भुला दिया।

क्यों हो रही आर माधवन की तारीफ?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों इस फिल्म में आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन की इतनी तारीफ हो रही है? दरअसल माधवन ने इस फिल्म में जीडी नायडू के 25 साल के यंग लड़के वाले अवतार से लेकर 75 साल के बुजुर्ग अवतार तक को पर्दे पर जीवंत किया है। फिल्म के आखिरी हिस्से में तो माधवन का बुजुर्ग लुक इतना सटीक और गहरा है कि दर्शक उन्हें पहचान भी नहीं पाते। ‘रॉकेट्री’ के बाद माधवन ने एक बार फिर साबित किया है कि वह किरदारों की रूह को पकड़ने में कितने माहिर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN