Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार AR रहमान के बेटे अमीन का हुआ रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे...

AR रहमान के बेटे अमीन का हुआ रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे पोर्श कार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Screenshot_2026-08-10_110923_1786340376996_1786340380128_40108eeb-e07d-4d69-93f3-abd72c4f7545.png

AR रहमान के बेटे AR अमीन के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। आज तड़के उनका एक रोड एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। अमीन खुद अपनी गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ एक दोस्त भी शामिल थे।

मशहूर म्यूजिक कंपोजर AR रहमान के बेटे AR अमीन एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। गनीमत रही कि अमीन को मामूली चोटें आई। हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमीन चेन्नई के गिंडी इलाके में सुबह के करीब साढ़े 3 बजे अपनी पोर्श कार चला रहे थे। इस दौरान उनके एक दोस्त भी साथ थे। उनकी गाड़ी रैपिडो वैगन-R से टकरा गई। इस घटना के बाद अमीन को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

AR रहमान के बेटे अमीन का हुआ रोड एक्सीडेंट

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वैगन-R साइड रोड एंट्री लेते हुए मुख्य रोड में घुस गई थी। उसी तरफ से आ रही पोर्श कार से उसकी टक्कर हो गई। अमीन और उनके दोस्त को माम्मुली चोटें आई। घटना के बाद उनके कौवेरी हॉस्पिटल ले जाया गया था। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और अब वो घर जा चुके हैं। इस घटना में वैगन-R में बैठे शख्स को भी चोटें आई। उन्हें कालैग्नर सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस एक्सीडेंट का मामला पुलिस ने दर्द कर लिया है।

AR रहमान के बेटे अमीन के साथ पहले भी हुआ है बड़ा हादसा

इस रोड एक्सीडेंट में AR रहमान के बेटे अमीन बाल-बाल बाच गए। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है जब अमीन पर आई बुरी बला टली हो। इससे पहले साल 2023 में एक बड़ी घटना हुई थी। अमीन ने खुद अपने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थे। तभी क्रेन पर लगा भारी झूमर और ट्रस्ट अचानक उनके ऊपर आ गिरा। इस घटना में उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई। इसके बाद खुद AR रहमान ने शूटिंग सेट पर पर सुरक्षा को लेकर बात कही थी।

AR रहमान के बेटे अमीन ने गाए हैं गाने

अमीन की बात करें तो वो भी पिता AR रहमान की तरह म्यूजिक से जुड़े हुए हैं। वो एक प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। अमीन अभी सिर्फ 23 साल के हैं और उन्हें संगीत की अच्छी समझ है। वो पिता के नाम से हटकर अपना खुद का म्यूजिक बनाते हैं। अमीन ने 12 साल की उम्र में ही पिता के कंपोज़ किए हुए म्यूजिक पर अपनी आवाज दी थी। उन्होंने फिल्म दिल बेचारा, 2।0 के लिए गाने गाए हैं। अब भी वो अपने म्यूजिक पर काम कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN