Source :- LIVE HINDUSTAN
Blue Cloud Softech Solutions share price: एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड से साझेदारी के ऐलान के बाद से ही ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। दो दिन में स्टॉक 31 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयरों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दोनों कंपनियों ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरीट,टेलीकम्युनिकेंशन्स और डाटा सेंटर सॉल्यूशंस को लेकर पार्टनरशिप की बात कही है। बता दें, स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड मलेशिया में रजिस्टर्ड है। यह एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का हिस्सा है।
आज मंगलवार को बीएसई में ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर 22.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 25.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। बता दें, सोमवार को कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी।
क्या हुआ है दोनों कंपनियों के बीच समझौता
10 अगस्त को कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि उनकी अमेरिका में स्थित सब्सिडियरी ब्लू क्लाउंड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड-यूएसए ने स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड – मलेशिया के साथ डील साइन किया है।
एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार Blue Cloud Softech Solutions USA, स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड मलेशिया के लिए एआई कम्पयूट और डाटा सेंटर प्लेटफॉर्म को डिजाइन, बिल्ड, इंटीग्रेटेड, सिक्योर, कनेक्ट और ऑपरेट का काम देखेगी। एआई इंफ्रा के लिए 70 मिलियन डॉलर, साइब सिक्योरिटी के लिए 25 मिलियन डॉलर, टेलीकम्युनिकेशंस के लिए 25 मिलियन डॉलर और डाटा सेंटर सॉल्यूशंस के लिए 30 मिलियन डॉलर की डील साइन की है।
इस कंपनी के शेयरों की लॉन्ग टर्म में क्या स्थिति रही है?
भले ही ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस यूएसए के शेयरों की कीमतों में बीते दो दिन में 31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली हो। लेकिन इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 12 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 80 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 387 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी की तरफ से 14 अगस्त को तिमाही नतीजों को ऐलान किया जाएगा।
दो बार हो चुका है शेयरों का बंटवारा
Blue Cloud Softech Solutions के शेयरों का बंटवारा सबसे पहले 2016 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरोों को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। दूसरी बार बंटवारा 2025 में हुआ था। इस बार कंपनी के शेयरों को फिर से दो हिस्सों में बांटा गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




