Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/pz_1786442005535_1786442031409_dced126c-4640-49f0-aa4a-e5cc7513aece.jpgप्रीति जिंदा ने कौन बनेगा करोपड़पति में सबके सामने उस किस्से को बताया जब सनी देओल ने उन्हें फोन पर डांटा था। सनी ने फिर इसके पीछे की वजह भी बताई है।
प्रीति जिंटा सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए प्रीति कई सालों बाद मूवीज में वापसी कर रही हैं। सनी और प्रीति कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। वहीं प्रीति ने सनी के छोटे भाई बॉबी देओल के साथ भी काम किया है। अब प्रीति ने हाल ही में बताया कि कैसे एक बार बॉबी को कॉल करने पर सनी ने उन्हें डांट दिया था।
प्रीति ने बताया सनी और बॉबी में डिफ्रेंस
प्रीति दरअसल, हाल ही में सनी देओल और आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आईं। वे शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान प्रीति से दोनों देओल भाई की पर्सनैलिटी डिफ्रेंस के बारे में पूछा गया। प्रीति ने कहा कि दोनों काफी अलग हैं। वह बोलीं, ‘बॉबी मेरे दोस्त हैं। मैं उन्हें तबसे जानती हूं जब हमने डेब्यू भी नहीं किया था फिल्मों में। बॉबी के पास वैन थी और हम साथ में उस वैन में जाते थे।’
सनी ने क्यों डांटा प्रीति को
प्रीति ने फिर एक किस्सा बताया जब वह अपने दोस्तों के साथ बाहर थीं और उन्होंने बॉबी को फोन किया कि वे वहां आ रहे हैं। लेकिन फोन बॉबी की जगह सनी ने उठाया। उस वक्त लैंडलाइन फोन होते थे क्योंकि तब तक भारत में मोबाइल फोन उतना पॉपुलर नहीं था।
प्रीति ने कहा, ‘मैंने फोन किया। मुझे नहीं पता था कि सनी का ढ़ाई किलो का हाथ फोन उठाएगा। मैंने कहां हाय, क्या मैं बॉबी से बात कर सकती हूं प्लीज? मुझे लगता है तब 10.30 से 11 बज रहे होंगे रात के। सनी ने कहा कि ये कोई टाइम है किसी के घर फोन करने का?’
सनी के सामने पहले नर्वस होती थीं प्रीति
प्रीति ने बताया कि उन्होंने फिर डर के मारे फोन रख दिया। वह बोलीं कि पहले तो वह सनी के सामने काफी नर्वस होती थीं। 2-3 फिल्में करने के बाद वह उनके साथ कम्फर्टेबल हुईं। दोनों ने साथ में द हीरो, फर्ज और भैयाजी सुपरहिट में काम किया है।
सनी ने बताई डांट की वजह
सनी ने फिर अपनी साइड की स्टोरी बताते हुए कहा, ‘हमें रात के 8 बजे के बाद बाहर जाने की परमिशन नहीं थी और उस वक्त रात के 10.30 बज रहे थे। मैं बॉबी को अपने बेटे की तरह मानता हूं तो इसलिए मैं उसके साथ स्ट्रिक्ट था। लेकिन वह छिपकर बहुत जाता था।’
प्रीति ने फिर बताया कि यही वो वक्त है जब बॉबी, तान्या(पत्नी) से मिले थे। दोनों ने फिर 1996 में शादी कर ली थी।
प्रीति और बॉबी के बारे में बता दें कि दोनों ने सोल्जर, झूम बराबर झूम में काम किया है। वहीं सनी देओल और बॉबी की फिल्म दिल्लगी में प्रीति ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



