Home rss world hindi डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता...

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल कहां तक पहुंचीं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में शीर्ष 40 तक पहुंचकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन शीर्ष 20 में आगे नहीं बढ़ सकीं।

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वियतनाम में आयोजित भव्य फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया। मौजूदा मिस वर्ल्ड और थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज पहनाकर नई मिस वर्ल्ड का स्वागत किया। प्रतियोगिता में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस पहली रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने दूसरी रनर-अप का स्थान हासिल किया। दुनिया भर से आईं प्रतिभागियों के बीच जोहेरी ने विभिन्न चरणों में अपने प्रदर्शन, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम छह प्रतियोगियों में इरिट्रिया की स्निट हाबतेआब, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, वियतनाम की ले गुयेन बाओ न्गोक, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल और दक्षिण अफ्रीका की रोमांडा होम्बिर शामिल थीं। इन प्रतिभागियों ने अलग-अलग महाद्वीपीय समूहों और विशेष प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतिम चरण में जगह बनाई थी। स्निट हाबतेआब को पीपुल्स चॉइस, रेयनेस को यूरोप, चेट्टी को ब्यूटी विद ए पर्पस, बाओ न्गोक को एशिया व ओशिनिया और जोहेरी को अमेरिका व कैरेबियन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष प्रतिभागी के रूप में चुना गया।

भारत की निकिता पोरवाल का कैसा प्रदर्शन

भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में शीर्ष 40 तक पहुंचकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन शीर्ष 20 में आगे नहीं बढ़ सकीं। मिस इंडिया संगठन ने निकिता के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व गरिमा और आत्मविश्वास के साथ किया। निकिता के टॉप 40 में पहुंचने के साथ भारत ने लगातार पांच संस्करणों में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में स्थान बनाने का सिलसिला जारी रखा। इस बार प्रतियोगिता में कुल 111 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें अफ्रीका, अमेरिका, कैरेबियन, यूरोप और एशिया व ओशिनिया के चार समूहों में बांटा गया था।

मिस वर्ल्ड दुनिया की सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसकी शुरुआत 1951 में ब्रिटेन में एरिक मॉर्ले ने की थी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का चयन कई चरणों में होता है, जिसमें प्रारंभिक चुनौतियां, इंटरव्यू और मंच पर प्रदर्शन शामिल हैं। इस साल फ्रेंच गयाना, इरिट्रिया, मोजाम्बिक, पाकिस्तान और मालदीव के प्रतिभागियों ने पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के टॉप 40 से शीर्ष 20 और फिर शीर्ष 12 का चयन किया गया, जिसके बाद छह प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN