Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: घर में कदम रखते ही इस कंटेस्टेंट को मिला...

Bigg Boss 20: घर में कदम रखते ही इस कंटेस्टेंट को मिला महा-वरदान, अब इनसे दुश्मनी पड़ेगी भारी!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/14th_april_reality_show_5_1776156921764_1788756205838_43556635-441c-4b5a-a7d9-66a02d01fe7d_b221bc36-cb9e-4213-bcd0-d9ca21129446_b1a5a412-a413-421e-a3f0-f09d8dac9974.jpg

‘बिग बॉस 20’ में आते ही एक कंटेस्टेंट को एक खास ‘वरदान’ मिला।  ऐसे में अब घरवालों को उनसे बचकर रहना होगा।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये शो कल यानी 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है। सलमान खान ने दर्शको को उनके शो के सभी कंटेस्टेंट से मिलवाया। बिग बॉस शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में आते ही एक कंटेस्टेंट को एक खास ‘वरदान’ मिला। आइए जानते हैं कौन है और उन्हें कौन सा ‘वरदान’ मिला।

शो में पहुंची ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस कनिका मान

‘बिग बॉस 20’ में सबसे पहले एंट्री हुई ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस कनिका मान की। सलमान खान ने कनिका का घर में स्वागत करने के साथ ही उनको बताया कि उनकी मां ‘नागिन’ शो को काफी पसंद करती हैं। शो में कनिका ने एक ड्रैगन का रोल प्ले किया था, जो आग उगलता है। सलमान के साथ कनिका ने मंच पर काफी सारी बातें की।

कनिका को मिला खास ‘वरदान’

कनिका ‘बिग बॉस 20′ के घर के अंदर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। घर के अंदर जाते ही कनिका ने पहले घर का एक-एक कोना देखा और बस उसे देखती ही रह गईं। इसके बाद घर के अंदर जाते ही बिग बॉस की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो कनिका को कन्फेशन रूम में आने के लिए कहते हैं। बिग बॉस कनिका का घर में स्वागत करते हैं। वो कहते हैं आप इस घर में आने वाली पहली सदस्य है और आपको एक खास ‘वरदान’ दिया जा रहा है।

नापसंद कंटेस्टेंट संग कर सकती है ये काम

कनिका मान को बिग बॉस ने ‘पपेट मास्टर’ (कठपुतली का मास्टर) बनने का पहला वरदान और खास स्पेशल पावर दी है। बिग बॉस ने कनिका को कन्फेशन रूम में बुलाकर यह पावर दी कि वह इस घर में ‘पपेट मास्टर’ की भूमिका निभाएंगी और बाकी घरवाले उनकी कठपुतली होंगे। इस खास वरदान के तहत कनिका को यह अधिकार दिया गया कि वह घर के अंदर अपने किसी भी नापसंद सदस्य की कोई भी एक चीज छीन सकती हैं। बिग बॉस ने कनिका से कहा कि वो इस पावर का सही से इस्तेमाल करें।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान,काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN