Home rss business hindi 2269% का रिटर्न, 1 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट...

2269% का रिटर्न, 1 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट के ऐलान होते ही 5% उछला स्टॉक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pearl Global Industries Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जा रहा है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। बता दें, रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाहर आते ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर 2285.55 रुपये के स्तर पर स्टॉक खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 2375.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Pearl Global Industries bonus share record date)

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 11 सितंबर 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।

टुकड़ों में बंट चुका है शेयर (Pearl Global Industries Stock split news)

2024 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था। कंपनी ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी के शेयर इसी साल मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 8.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में रिटर्न के मामले में भी कंपनी अव्वल (Pearl Global Industries Share performance)

इस कंपनी ने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 82 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, दो साल में स्टॉक का दाम 148 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 372 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1328 प्रतिशत और 10 साल में 2269 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.11 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 38.89 प्रतिशत है। मार्च तिमाही की तुलना में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 0.05 प्रतिशत कम हुई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN