Home - 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro Series की लॉन्च डेट हुई...

10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro Series की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, एक बार चार्ज कर 4 दिन से ज्यादा चलेगा फोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi Note 17 Pro Series भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी। सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro Series की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की नई सीरीज भारत में 15 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए जाने की उम्मीद है, जिन्हें Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max कहा जा सकता है। कंपनी ने अभी भारत के लिए दोनों फोन के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्च टीजर में दो डिवाइस की ओर इशारा किया गया है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होने वाली है। Redmi ने कन्फर्म किया है कि नई Note 17 Pro Series में 10,000mAh तक की बैटरी मिलेगी।

कंपनी इसे “mAhster of strength” के नाम से प्रमोट कर रही है। Redmi का दावा है कि हल्के इस्तेमाल में फोन एक बार चार्ज करने पर चार दिन से ज्यादा चल सकता है। ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro Max पहले ही दस्तक दे चुका है और इसमें 10,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नए फोन Amazon के जरिए भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

10,000mAh तक की सबसे बड़ी बैटरी

नई Redmi Note 17 Pro Series का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी कैपेसिटी सामान्य स्मार्टफोन से काफी ज्यादा है। Redmi का कहना है कि हल्के इस्तेमाल में यह बैटरी चार दिन से ज्यादा तक चल सकती है।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

Redmi Note 17 Pro Series में बड़े और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले पर भी फोकस किया गया है। ग्लोबल मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई गई है। Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन को रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। फोन में 16GB तक एक्सपेंडेड रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा खास, पानी और धूल से सुरक्षा

Redmi Note 17 Pro Max के ग्लोबल मॉडल में पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, जबकि इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। नई सीरीज की एक और खासियत इसकी मजबूती हो सकती है। ग्लोबल Redmi Note 17 Pro Max में IP66 और IP68 रेटिंग के साथ मजबूत बॉडी दी गई है।

भारत में कितनी होगी कीमत?

Redmi ने अभी तक भारत में Note 17 Pro Series की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में भारत की कीमत पिछली Note Pro सीरीज के मुकाबले करीब 5,000 से 8,000 रुपये ज्यादा होने का दावा किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN