Home LIFESTYLE NEWS HINDI सीधा पत्तों से नहीं! चेहरे और बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें...

सीधा पत्तों से नहीं! चेहरे और बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा, जानें सही तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्रेश एलोवेरा को सीधे चेहरे या बालों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें लेटेक्स होता है, जो त्वचा पर खुजली, दाने और रेडनेस जैसी प्रॉब्लम्स दे सकता है। यहां जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

आजकल ज्यादातर घरों में एलोवेरा का पौधा आसानी से मिल जाता है। लोग इसे हेयर केयर और स्किनकेयर में इस्तेमाल करते हैं। इनसे जुड़ी कई होम रेमेडीज में इसे यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा को सीधा स्किन या बालों में नहीं लगाया जाता है? खासकर अगर आप अपने चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगा रहे हैं, तो सीधा पत्ते से निकालकर नहीं लगाना चाहिए। इसमें मौजूद पीला रस जिसे एलो लेटेक्स (Aloe Latex) कहा जाता है, उसमें कुछ ऐसी कंपाउंड मौजूद होते हैं, को स्किन को इरीटेट भी कर सकते हैं। कुछ लोगों में एलोवेरा लगाने के बाद चेहरे पर खुजली, दाने और रेडनेस की समस्या होने लगती है, वो इसी लेटेक्स की वजह से होती है। तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

चेहरे और बालों पर कैसे लगाएं फ्रेश एलोवेरा?

अगर आप अपने बालों या चेहरे पर लगाने के लिए फ्रेश एलोवेरा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि इसमें मौजूद पीला रस (लेटेक्स) निकालने के बाद ही यूज करें। इसके लिए ये स्टेप बाय स्टेप तरीका फॉलो करें।

स्टेप 1- फ्रेश एलोवेरा की पत्तियां चुनें

सबसे पहले तो आप जितना एलोवेरा यूज करने वाले हैं, उतनी पत्तियां काट कर रख लें। चेहरे और बालों के लिए हमेशा ऐसी पत्ती चुनें, जो मोटी हो और देखने में भी हेल्दी हो। इसे आप चाकू की मदद से जड़ से काट सकते हैं।

स्टेप 2- पत्ती के पीले हिस्से को काट लें

एलोवेरा की फ्रेश पत्तियों को धो कर इनके कांटेदार किनारों को काट लें। साथ ही नीचे वाले पीले हिस्से को भी काटकर अलग कर दें।

स्टेप 3- भिगोकर रखना है बेहद जरूरी

अब एलोवेरा की पत्तियों को पानी में लगभग 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। ऐसा करने से इनमें मौजूद पीला रस यानी लेटेक्स पूरी तरह से पानी में निकलकर इकट्ठा हो जाता है।

स्टेप 4- जेल को निकालकर ब्लेंड करें

अब आप एक चाकू या चम्मच की मदद से एलोवेरा की पत्तियों को काटकर सारा जेल एक बाउल में निकाल सकते हैं। इसे स्मूद जेल लाइक कंसिस्टेंसी देने के लिए ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। अब आप आराम से इसे फेस या बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

काम की टिप- एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाना है तो ब्लेंड करने की जरूरत नहीं है। इसे डायरेक्ट पत्ते से ही चेहरे पर लगाया जा सकता है।

बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प और बालों की लेंथ पर लगाया जा सकता है। इसके लिए बालों को छोटे छोटे हिस्सों में बांट लें और एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से पैक की तरह अप्लाई कर लें। बचा हुआ जेल बालों की लंबाई पर भी लगाया जा सकता है। इसे 20-25 मिनट के लिए बालों पर रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। बालों में गजब की शाइन आ जाती है।

चेहरे पर कैसे लगाना चाहिए एलोवेरा जेल?

सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें। फिर थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले कर चेहरे पर एक पतली लेयर लगा लें। इसे करीब 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज कर के पानी से वॉश कर लें। इसके बाद कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगा लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN