Home LIFESTYLE NEWS HINDI 10 रुपये वाली फिटकरी ₹700 में क्यों बेच रही हैं नेहा मर्दा?...

10 रुपये वाली फिटकरी ₹700 में क्यों बेच रही हैं नेहा मर्दा? बताया क्यों है अंडरआर्म्स के लिए खास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपना ब्यूटी प्रोडक्ट फिटकू लॉन्च किया है, जो कम समय में काफी मशहूर हो गया। फिटकू की कीमत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनपर एक्ट्रेस ने सीधा जवाब दिया और बताया कि कैसे वह स्किन के लिए सही है।

एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में पहचान बनाई थी और अब वह बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं। नेहा मर्दा ने अपना ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम है फिटकू। फिटकू अंडरआर्म रोलर है, जो आपके पसीने की बदबू को दूर करने में मदद करेगा। फिटकरी से बना है फिटकू और बाजार में 10 रुपये में आसानी से मिल जाने वाली फिटकरी से नेहा ने करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया है। कई लोग उनके रोलर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 10 रुपये वाली फिटकरी को हम 700 रुपये में क्यों खरीदें। इस बारे में हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर वह फिटकरी को महंगी कीमत पर क्यों बेच रही है और साथ ही बताया कि उन्हें ये आइडिया कहां से आया।

कहां से आया आइडिया

नेहा मर्दा का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद मेरे अंडरआर्म्स से काफी बदबू आती है, जिसके लिए मैं कई रोलर और घरेलू उपाय अपना चुकी थीं। फिर मुझे फिटकरी लगाकर बदबू दूर करने के बारे में पता चला और ये तरीका वाकई काम कर गया। फिर क्या था वही से मुझे इसे परफेक्ट तरीके से अंडरआर्म्स रोलर बनाकर बेचने का आइडिया मिला।

फिटकरी में मिलाती हैं कई नेचुरल चीजें

नेहा मर्दा सिर्फ फिटकरी नहीं बेच रही बल्कि वह इसे शुद्ध करती हैं और नेचुरल चीजों से तैयार करवाती हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो एक्ट्रेस की फिटकू सीधे बाजार में मिलने वाली फिटकरी नहीं है। उनके मुताबिक, रॉ फिटकरी को कई प्रॉसेस से शुद्ध कर कॉस्मेटिक-ग्रेड प्योरिटी तक पहुंचाया जाता है, फिर उसे रोल-ऑन फॉर्म में तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि इसमें कोई खास खुशबू नहीं मिलेगी क्योंकि हमने इसे किसी भी तरह के केमिकल के साथ नहीं मिक्स किया है।

700 रुपये की कीमत पर क्या बोलीं

नेहा मर्दा ने फिटकू की कीमत को लेकर कहा कि जिन्हें मेरा प्रोडक्ट अच्छा लग रहा है, वह खरीद रहे हैं और जिन्हें शुद्धता की सही पहचान है। आप ऐसे समझ लीजिए कि मिनरल वॉटर और नल के पानी में क्या अंतर होता है, वही फर्क है फिटकरी और फिटकू के बीच। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह शुद्धता में कटौती करके फिटकू को सस्ता नहीं बनाएंगी। त्वचा की सुरक्षा का कोई किफायती ऑप्शन नहीं है। उनका कहना है कि मेरा प्रोडक्ट आप एक बार इस्तेमाल करेंगे, तो बार-बार इसे ही चुनेंगे।

करोड़ों का हो गया बिजनेस

नेहा मर्दा का ब्यूटी प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन इससे वह महीने में करीब 2-3 करोड़ रुपये कमा रही हैं। कम समय में उनके साथ काफी ग्राहक जुड़ गए हैं, जो फिटकू और नेहा पर भरोसा कर रहे हैं। नेहा का भी कहना है कि वह भरोसे पर ही अपना प्रोडक्ट बेच रही हैं कीमत को सिर्फ इसकी मेहनत की ली जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN