Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/drish_1788944625189_e5907e30-62f9-4a34-9aca-e35c1f10987a_1788944630258_a6636b66-ea1a-493e-aee4-e02d66de98fc_7fd5273c-20c2-4f4b-ae35-73b116d4432e_07645ba0-7c6b-4380-9558-d30d822412d6.pngदृश्यम 3 का ट्रेलर आ गया है। लोगों को हीरो यानी विजय से ज्यादा मजा विलेन यानी जयदीप अहलावत को देखने में मजा आ रहा है।
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया। लोग ट्रेलर देखने के बाद इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें, ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। यहीं पर विजय सालगांवकर की कहानी खत्म होगी।
दृश्यम 3 के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अब मामला विजय और पुलिस के बीच के अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। एक तरफ विजय सालगांवकर हैं और दूसरी तरफ पूरी पुलिस फोर्स है। जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच के SP की भूमिका में हैं। वह विजय को कमतर आंकने के बजाय उसकी समझ और चालाकी को पहचानते हैं और यहीं ये ट्वीस्ट शुरू होते हैं।
दृश्यम 3 का ट्रेलर देख क्या बोल रहे हैं लोग?
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी साउथ की ‘दृयश्म’ की कॉपी थी। हालांकि, ओटीटी के आने के बाद हिंदी ‘दृश्यम’ की कहानी बदल दी गई। ऐसे में लोग ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर देखने के बाद लिख रहे हैं, ‘साउथ की दृश्यम से ज्यादा हिंदी की दृश्यम पसंद आ रही है।’
फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा?
फिल्म में अजय देवगन विजय, तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं। इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जो विजय के खिलाफ जांच को और मजबूत करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




