Home LIFESTYLE NEWS HINDI जिंदगी में सबसे बड़ा जोखिम है…मार्क जुकरबर्ग की ये 7 बातें बदल...

जिंदगी में सबसे बड़ा जोखिम है…मार्क जुकरबर्ग की ये 7 बातें बदल देंगी आपकी सोच, जानें कामयाबी का फॉर्मूला

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सफल होने के लिए आपको पैसों की नहीं सही रणनीति की जरूरत होती है और इस बात को मार्क जुकरबर्ग ने कई बार साबित किया है। उनकी कुछ बातें हैं, जो आपको सफलता के रास्ते पर चलने में मदद करेंगी और कामयाब होने के लिए प्रेरित भी।

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) दुनिया की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी फेसबुक के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान Facebook की शुरुआत की थी, जो लोगों के लिए एक दूसरे से जुड़ने और बात करने के लिए सबसे बढ़िया तरीका बन गई। मार्क जुकरबर्ग ने कभी हार नहीं मानी और वह लगातार सफलता की ओर बढ़ते गए। मार्क सिर्फ खुद ही सफल नहीं हुए बल्कि उन्होंने दूसरों को भी सफलता के प्रति प्रेरित किया। उनकी कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें अगर जिंदगी में गांठ बांध ली जाए तो कामयाब हो सकते हैं। चलिए आपको मार्क जुकरबर्ग के सफल होने के कुछ मंत्र बताते हैं।

1. सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम न लेना है। ऐसी दुनिया में जो बहुत तेजी से बदल रही है, एकमात्र स्ट्रैटेजी जिसके फेल होने की गारंटी है, वह है रिस्क न लेना।

2. तेजी से आगे बढ़ें और चीजों को ब्रेक करें। जब तक आप चीजें ब्रेक नहीं कर रहे हैं, आप तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। मतलब अगर आपके कुछ करने से लोगों को तकलीफ हो रही है, तो आप सही रास्ते पर हैं।

3. मुझे लगता है कि सबसे अच्छी कंपनियां इसलिए शुरू नहीं होतीं क्योंकि फाउंडर एक कंपनी चाहता था, बल्कि इसलिए क्योंकि फाउंडर दुनिया बदलना चाहता था। अगर आप तय करते हैं कि आप एक कंपनी शुरू करना चाहते हैं तो आप शायद अपना पहला आइडिया डेवलप करना शुरू कर दें और बहुत सारे वर्कर हायर करें। धीरे-धीरे आप दुनिया को बदलने का दम भी रखते हैं।

4. मार्क कहते हैं कि बिजनेस का एक आसान नियम है, अगर आप पहले आसान काम करते हैं तो आप असल में बहुत तरक्की कर सकते हैं। शुरू में ही कठिन या मेहनत वाला काम करने से आप थक जाएंगे।

5. मेरे सभी दोस्तों के लिए जिनके छोटे भाई-बहन कॉलेज या हाई स्कूल जा रहे हैं, उन्हें मेरी नंबर एक सलाह है कि आपको प्रोग्रामिंग सीखनी चाहिए। इसलिए नहीं कि आपको ऐप बनानी है बल्कि इससे आप और भी कई चीजें कर सकते हैं।

6. अगर आप वास्तव में वही करते हैं जो आप पसंद करते हैं, तो वह काम आसान लगने लगता है और उसमें एक गहरा उद्देश्य भी जुड़ जाता है। अपने अंदर जुनून को हमेशा बनाकर रखिए और फिर उसे मकसद बनाइये।

7. सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि हम लोगों के बारे में क्या जानना चाहते हैं, बल्कि यह है कि लोग अपने बारे में क्या बताना चाहते हैं। इसलिए आप लोगों को अपने बारे में क्या बता रहे हैं, ये मायने रखता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN