Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विजय नहीं करेंगे बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म का प्रमोशन, बोले-...

विजय नहीं करेंगे बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म का प्रमोशन, बोले- पापा अब मुख्यमंत्री बन गए है तो…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/vjj_1789581462731_fqLd_1789581470456_3xHZ_fbded814-fabe-4405-ad4c-1e6ecbd86ea6_dPtU.jpg

विजय के बेटे जेसन संजय अब फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं बतौर डायरेक्टर। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जेसन ने पिता को लेकर बात की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनके बेटे जेसन संजय को लेकर कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि जेसन अपने पिता से नाराज हैं जबसे उनकी मां संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की है। लेकिन हाल ही में पिता को लेकर बात करते हुए संजय ने उन्हें पूरी रिस्पेक्ट दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुश हैं कि उनके पिता, मुख्यमंत्री बन गए हैं।

पिता विजय से क्या मिली क्वालिटी

दरअसल, जेसन अपनी फिल्म सिग्मा का प्रमोशन कर रहे थे हैदराबाद में। इस दौरान उनसे पूछा गया कि ऐसी कौनसी क्वालिटी है जो उन्हें उनके पिता से मिली है तो इस पर वह बोलते हैं पंक्चुअलिटि।

डेब्यू से पहले पिता ने क्या दिया

इसके बाद उनसे पूछा गया कि उनके पिता ने क्या उन्हें कुछ दिया है डेब्यू से पहले तो संजय वहां मौजूद लोगों को देखते हुए बोलते हैं कि इन सबको।

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि जेसन ने सिग्मा के लिए अपने नाम से पिता का वी हटा दिया और मां का एस लगा दिया है।

पिता के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले जेसन

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर जेसन ने कहा, ‘मैं काफी खुश हूं। ये मेरे लिए और उनके आस-पास सभी लोगों के लिए काफी खुशी वाला मोमेंट है।’

विजय नहीं करेंगे मूवी को प्रमोट

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पिता सिग्मा के लिए कुछ कॉन्ट्रिब्यूट करेंगे तो इस पर जेसन ने कहा, ‘वह रिलीज का इंतजार कर रहे हैं’। उनसे फिर पूछा गया कि क्या विजय उनकी फिल्म को प्रमोट करेंगे तो जेसन बोले, ‘नहीं नहीं क्योंकि मैं सिर्फ फिल्म का प्रमोशन चाहता हूं। मैं ओवरलैप नहीं चाहता हूं और जाहिर सी बात है कि वह अब मुख्यमंत्री हैं तो उनके पास कई जिम्मेदारी है। वह बस देखना चाहते हैं कि मैंने क्या किया। वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।’

संजय का बतौर डायरेक्टर डेब्यू

बता दें कि सिग्मा के जरिए संजय बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर वो पोस्टपोन हो गई क्योंकि 23 जुलाई को उनके पिता विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज हुई थी।

कब रिलीज होगी विजय के बेटे की फिल्म

सिग्मा को लायका प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म हाइस्ट कॉमेडी पर बनी है और इसमें सुनदीप किशन, फरिया अब्दुल्लाह, सम्पथ राज, शिव पंडित, योग जापी, शीला राजकुमार, राजू सुंदरम हैं। थमन एस ने फिल्म का म्यूजिक कम्पोज किया है। फिल्म तमिल और तेलुगु में 2 अक्तूबर को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN