Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur The Movie में नहीं होने वाला था ‘सांसों की माला में’,...

Mirzapur The Movie में नहीं होने वाला था ‘सांसों की माला में’, इस गाने के साथ किया गया था एक्सपेरिमेंट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/SAANSO_KI_MAALA_16_09_1789578856426_wreI_1789578864552_myYa_e2030724-f64c-4666-8cbc-c1d572cfd749_uwrL.png

अगर आपने मिर्जापुर द मूवी देख ली है तो आपने सांसो की माला गाना भी फिल्म में जरूर सुना होगा। अब इस फिल्म को लेकर रसिका दुग्गल और मोहित मलिक ने बताया कि ये गाना पहले फिल्म का पार्ट नहीं होने वाला था। 

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म हिट हो गई है और इस फिल्म में जिस लव स्टोरी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो है बीना भाभी और बिरजू लोहार की। फिल्म के अंत में बिरजू और बीना की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत दिखाते हुए सांसों की माला गाना सुनाई पड़ता है। जिस सीन की हम बात कर रहे हैं, उस सीन में ये गाना चार चांद लगाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये गाना पहले मिर्जापुर द मूवी का पार्ट नहीं होने वाला था। इस गाने की जगह एक दूसरे गाने को उस सीन में रखा गया था, लेकिन वो गाना उस तरह सीक्वेंस पर जमा नहीं था।

क्या है वो खास सीन? (स्पॉइलर)

फिल्म में बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) और बिरजू लोहार (मोहित मलिक) के बीच एक लव स्टोरी दिखाई गई है। ये लव स्टोरी सीरीज का पार्ट नहीं थी। कालीन भैया के बाबू जी (कुलभूषण खरबंदा) की वजह से बीना और बिरजू का रिश्ता नहीं हो पाता है और फिर बिरजू लोहार के साथ मिलकर बीना भाभी कालीन भैया को मारने का प्लान करते हैं।

बीना भाभी के डायलॉग ने जीता दिल

फिल्म के अंत में सीन आता है जहां कालीन भैया अपने कमरे में जाते हैं। बीना त्रिपाठी बाथरूम में होती हैं कि तभी कमरे में बिरजू लोहार आता है और कालीन भैया पर हमला करता है। कालीन भैया और बिरजू लोहार के बीच लड़ाई होने लगती है। इसके बाद बीना त्रिपाठी आकर बिरजू को गोली मार देती हैं। इस सीक्वेंस में सांसों की माला गाना सुनाई पड़ता है। गोली मारते वक्त बीना त्रिपाठी एक डॉयलॉग बोलती हैं- लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा।

सेट पर भी छाया था बीना भाभी का डायलॉग

बीना भाभी का ये डायलॉग इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस डायलॉग के बारे में बात करते हुए मोहित मलिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि ये डायलॉग सेट पर भी काफी बड़ा हो गया था। खराब सीन्स और टेक पर वो लोग ये डॉयलॉग इस्तेमाल करते थे। मोहित ने बताया कि जब कोई खराब टेक होता था तो वो लोग कहते थे- खराब टेक ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा।

सांसों की माला गाने को लेकर क्या बोले मोहित और रसिका?

जिस सीन में सांसों की माला गाना बजता है वो एक एक्शन सीन है, लेकिन पूरे सीक्वेंस में सांसों की माला गाना सीन को अलग तरह के इमोशन्स से भर देता है। इस गाने के बारे में बात करते हुए रसिका ने बताया, “स्क्रीनिंग से कुछ दिन पहले तक मुझे पता ही नहीं था कि वह गाना वहां है। मुझे पता था कि कोई गाना होगा, लेकिन यह नहीं पता था कि कौन सा। मुझे लगता है कि उस पल के लिए वह एक बहुत सुंदर गाना था। उसमें वह बात कही गई थी जो किरदार खुद नहीं कह सकते थे। मेरे लिए उस गाने ने सीन को एक काव्यात्मक स्तर पर पहुंचा दिया। उस सीन के लिए इससे बेहतर गाना हो ही नहीं सकता था। एक समय पर मुझे लगा था कि उस सीन में वारूं का इस्तेमाल किया जाएगा। उस गाने पर विचार भी किया गया था, लेकिन फिर बात नहीं बनी।

रसिका ने बताया कि जब उन्होंने उस गाने का फिल्मी वर्जन सुना तो उनका मन हुआ कि वो अपने उस सीन को दोबारा शूट करें। वहीं, मोहित इस गाने के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी वो गाना सीन में स्क्रीनिंग के दौरान देखा था और वो हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि उस सीक्वेंस में वो गाना उनके लिए पर्सनल है। इस बारे में बात करते हुए मोहित मलिक ने कहा, “मैं इमोशनल हो रहा हूं क्योंकि ये गाना मेरे बहुत करीब रहा है। मैं आध्यातमिक इंसान हूं। ये गाना मेरा हिस्सा है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN