Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना जिम-डाइटिंग के कपिल शर्मा ने 63 दिनों में घटाया 11 किलो...

बिना जिम-डाइटिंग के कपिल शर्मा ने 63 दिनों में घटाया 11 किलो वजन, सिर्फ 1 फिटनेस रूल किया फॉलो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कपिल शर्मा ने अपना वजन सिर्फ 63 दिनों में कम कर लिया था और वह भी सिर्फ 1 फिटनेस रूल अपनाकर। अब वह 45 साल की उम्र में एकदम फिट और हेल्दी है। चलिए आपको कॉमेडियन का फिटनेस रूटीन बताते हैं।

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कपिल पहले अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहा करते थे। फिर अचानक वह एकदम फिट और लीन दिखने लगे और सभी को उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन काफी पसंद आया। कपिल 45 साल के हो चुके हैं लेकिन वह आज भी एक्सपेरिमेंट्स करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते। उन्होंने 43-44 की उम्र में 1 फिटनेस रूल फॉलो कर अपना वजन कम किया और परफेक्ट बॉडी शेप पा लिया। उन्होंने इसके लिए ना तो हैवी जिम की और ना ही कोई क्रैश डाइट फॉलो की। उनका फिटनेस रूल अपनाकर कोई भी अपना वजन कम कर सकता है लेकिन बस जरूरी है तो कंसिस्टेंसी। चलिए आपको कपिल शर्मा के फिटनेस टिप्स बताते हैं।

कैसे कम किया वजन?

कपिल शर्मा को अपना ज्यादा वजन कम नहीं करना था, वह बस इतना वेट लॉस चाहते थे जिससे उनके शरीर का थुलथुलापन खत्म हो जाए। इसके लिए उन्होंने जिम में भी वर्कआउट किया लेकिन ज्यादा हैवी नहीं। डाइट में उन्होंने कुछ भी खाना-पीना नहीं छोड़ा। फिटनेस कोच ने कॉमेडियन से बस 1 फिटनेस रूल फॉलो करवाया, जिससे उनका वजन कम हुआ।

21-21-21 फिटनेस रूल से वेट लॉस

कपिल शर्मा ने फिटनेस कोच के कहने पर 21-21-21 वाला रूल फॉलो किया। इस रूल में आपको 21-21 और 21 दिनों तक अपने रूटीन में बदलाव करने होते हैं और फिर आप 63 दिन के बाद जानेंगे कि आपका वजन कम हो गया है।

पहले 21 दिन का नियम

पहले 21 दिनों तक आपको स्ट्रेचिंग, रनिंग, वॉकिंग और जिम करनी है। ऐसा जरूरी नहीं कि आप भारी भरकम वर्कआउट करें लेकिन शरीर से सुस्ती भगानी है और उसके लिए आपको रनिंग, वॉकिंग और योगा शामिल किया जाता है।

दूसरे 21 दिन का नियम

फिर अगले 21 दिनों तक आपको अपनी डाइट पर काम करना होगा। जैसे खाने में से मीठे की मात्रा कम करनी है, तला-भुना, मसाला नहीं खाना है। चाय-कॉफी पर भी कंट्रोल करना है। साथ ही अपने खाने के टाइम को सही करना है। कुल मिलाकर अपनी डाइट पर फोकस करना है और हेल्दी खाना है।

तीसरे 21 दिन का नियम

तीसरे 21 दिनों में आपको वह चीजें छोड़नी होंगी, जिससे आपको कोई भी फायदा नहीं मिल रहा। जैसे सिगरेट, शराब, जंक फूड, चिप्स, पापड़, आइसक्रीम वगैरह बाहर की चीजें आपको खाना बंद कर देनी है और बॉडी मूवमेंट्स, हेल्दी डाइट को फॉलो करते रहना है। फिर 63 दिनों के बाद आपको अच्छा और वजन कम महसूस होगा। ये फिटनेस रूल वाकई काम करता है, अगर आप इसे सही तरीके से फॉलो करें।

कपिल शर्मा ने फिटनेस टिप्स पर क्या कहा

कपिल शर्मा ने कहा कि वजन को लेकर हम इतना सोचते हैं कि वह कम होने के बजाय और बढ़ने लगता है। अगर आप सही डाइट, एक्सरसाइज और चीजों को फॉलो करेंगे तो आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। बाहर का खाना और जंक फूड तो वैसे ही शरीर के दुश्मन है, इन्हें तो खाना ही बंद कर दीजिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN