Home - OPPO फोन का बदलेगा पूरा लुक! ColorOS 17 लॉन्च, नए AI फीचर्स...

OPPO फोन का बदलेगा पूरा लुक! ColorOS 17 लॉन्च, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगा फास्ट एक्सपीरियंस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO ने एंड्रायड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट में नया फ्लूइड डिज़ाइन, AI फीचर्स, बेहतर स्पीड और फोन की परफॉर्मेंस में सुधार मिलेगा। जानें ColorOS 17 के बाद फोन में क्या-क्या बदलेगा:

OPPO फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपना नया ColorOS 17 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट है, जो Android 17 पर बेस्ड है। नए वर्जन में फोन के लुक से लेकर स्पीड, AI और रोजमर्रा के काम को आसान बनाने वाले कई बदलाव किए गए हैं। ColorOS 17 में सबसे बड़ा बदलाव Fluid Design के रूप में देखने को मिलेगा। इसका मकसद फोन चलाते समय स्क्रीन पर होने वाले बदलाव और एनिमेशन को ज्यादा स्मूद बनाना है।

नए अपडेट में AI का इस्तेमाल भी पहले से ज्यादा किया गया है। फोटो एडिट करने, नोट्स बनाने और रोजमर्रा के कई कामों में AI मदद करेगा। हालांकि सभी फीचर्स हर देश में एक जैसे मिलें यह जरूरी नहीं है। सबसे पहले ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट चीन में चुनिंदा फोन पर 8 अक्टूबर से शुरू होगा। भारत और दूसरे देशों के लिए अलग अपडेट शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

ColorOS 17 अपडेट के बाद फोन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

फोन चलाने का तरीका होगा ज्यादा स्मूद: ColorOS 17 में Fluid Design दिया गया है। आसान भाषा में कहें तो कंपनी फोन की स्क्रीन को ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाने पर काम कर रही है। ऐप खोलने, एक ऐप से दूसरे ऐप में जाने और स्क्रीन पर अलग-अलग चीजों को टच करने पर एनिमेशन ज्यादा नेचुरल दिखाई देंगे। स्क्रीन पर होने वाले बदलाव भी पहले से ज्यादा तेज महसूस हो सकते हैं।

बैकग्राउंड ऐप्स ज्यादा अच्छे से चलेंगे: कई बार हम फोन में एक ऐप इस्तेमाल करने के बाद दूसरा ऐप खोल लेते हैं और कुछ देर बाद पुराने ऐप पर वापस जाते हैं। ऐसे में कई फोन ऐप को दोबारा लोड करने लगते हैं।

AI से फोटो एडिट करना होगा आसान: ColorOS 17 में फोटो के लिए भी कई AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें AI Photo Editor खास है। इसकी मदद से फोटो में कई तरह के सुधार एक ही जगह किए जा सकेंगे। उदाहरण के लिए फोटो से अनचाही चीजें हटाना, फोटो की क्वालिटी बेहतर करना और रंगों को ठीक करना जैसे काम AI की मदद से किए जा सकते हैं।

AI Notes से नोट बनाना होगा आसान: ColorOS 17 में AI Notes को भी नया रूप दिया गया है। यह फीचर उन लोगों के काम आ सकता है जो फोन में लगातार नोट्स बनाते हैं। नया AI Notes जरूरी जानकारी का छोटी समरी बनाने में मदद करेगा।

फोन स्क्रीन पर लिखा टेक्स्ट पढ़कर सुनाएगा: ColorOS 17 में Smart Screen Reading फीचर भी दिया गया है। यह फोन की स्क्रीन पर मौजूद लिखे हुए टेक्स्ट को पढ़कर सुनाने में मदद करेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो लंबे टेक्स्ट को पढ़ने के बजाय उसे सुनना पसंद करते हैं।

इन OPPO और OnePlus फोन को पहले मिलेगा अपडेट

ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट चीन में 8 अक्टूबर से रोलआउट होना शुरू होगा। पहले स्टेप में OPPO Find N6, Find X9 सीरीज, OnePlus 15, OnePlus 15T और Realme GT 8 Pro जैसे फोन शामिल हैं। इसके बाद 16 अक्टूबर से OPPO Find N5, Find X8 सीरीज, OPPO Pad 5 Pro, OPPO Pad Mini, OnePlus 13 सीरीज, OnePlus Pad 3 Pro, Realme GT 8 और Realme GT 7 Pro जैसे डिवाइस को अपडेट दिया जाएगा। अगले स्टेप में नवंबर और दिसंबर के दौरान कई पुराने फोन और टैबलेट भी अपडेट लिस्ट में शामिल होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN