Home - iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की सेल कल होगी शुरू,...

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की सेल कल होगी शुरू, मिल रहे खास डिस्काउंट ऑफर्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। सेल में 7,000 रुपये तक कैशबैक, 81,500 रुपये तक Trade In क्रेडिट और EMI जैसे ऑफर्स मिलेंगे।

टेक कंपनी Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए पिछले हफ्ते प्री-ऑर्डर शुरू किए थे। अब ग्राहक इन्हें Apple India Store समेत बाकी सेल चैनल्स खरीद सकेंगे। भारत में सेल सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये है।

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसका 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,29,900 रुपये में आता है। दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं।

ग्राहकों को मिलेगा बैंक कैशबैक

Apple चुनिंदा कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। इस ऑफर में American Express, Axis Bank और ICICI Bank जैसे कार्ड्स शामिल हैं। हालांकि, मिलने वाला रियल कैशबैक कार्ड और चुनिंदा शर्तों पर निर्भर करेगा, इसलिए हर ग्राहक को 7,000 रुपये का पूरा कैशबैक मिलना जरूरी नहीं है।

ग्राहक एलिजिबल क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। Apple के चेकआउट पर उपलब्ध EMI ऑप्शंस की जानकारी दिखाई जाएगी। इसके अलावा कार्ड, Net Banking, UPI और Payment on Delivery जैसे पेमेंट ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं।

पुराने फोन पर एक्सचेंज बेनिफिट

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नया iPhone खरीदना चाहते हैं तो Apple का Trade In प्रोग्राम यूज किया जा सकता है। कंपनी की ओर से पुराने डिवाइस पर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है। हालांकि, फाइनल एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन चेक करने के बाद तय होगी।

इसके अलावा कुछ बैंक की तरफ से अलग प्रमोशनल ऑफर भी उपलब्ध हो सकते हैं। उदाहरण के लिए Axis Bank ने एलिजिबल ग्राहकों के लिए Apple खरीदारी पर 15,000 रुपये तक के ऑफर को एडवर्टाइज किया है, लेकिन इसके लिए अलग नियम और शर्तें लागू हैं।

फ्री में मिलेगा Personal Setup

Apple डायरेक्ट खरीदारी करने वाले ग्राहकों को Personal Setup की सुविधा भी देता है। इसके तहत ग्राहक Apple Specialist के साथ वन-टू-वन ऑनलाइन सेशन बुक कर सकते हैं। इसमें पुराने फोन से डेटा ट्रांसफर करने, नए iPhone की सेटिंग करने और फीचर्स को समझने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN