Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना चीनी, 2 कप भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं ‘धुरंधर’...

बिना चीनी, 2 कप भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं ‘धुरंधर’ प्रोटीन लड्डू, सेहत के लिए हैं फायदेमंद!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर हो ही जाती है। खासकर हम भारतीयों को तो खाने के बाद जब तक मीठे में कुछ ना मिले, तब तक मील अधूरी ही लगती है। ऐसे में फालतू की अनहेल्दी मिठाइयां खाने से अच्छा है कि घर पर ही आप हाई प्रोटीन लड्डू बनाकर तैयार कर लें। भुने चने और सूखे मेवे से बने ये लड्डू प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से रिच हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग रोज का एक लड्डू मसल्स, इम्यूनिटी, एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। खासकर वेजिटेरियन लोगों की डाइट में तो वैसे भी प्रोटीन की कमी रहती है। ऐसे में ये धुरंधर प्रोटीन लड्डू एक अच्छा स्नैक ऑप्शन हो सकते हैं। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

हाई प्रोटीन लड्डू बनाने के लिए सामग्री

प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में जबरदस्त लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- भुना हुआ चना (2 कप), गुड़ (1 कप या स्वादानुसार), पीनट बटर (2 बड़े चम्मच), बादाम (1 कप), मखाना (1 कप), काजू (1 कप), कद्दू के बीज (2 बड़े चम्मच), खरबूजे के बीज (2 बड़े चम्मच), देसी घी (आधा कप) और इलायची पाउडर (आधा चम्मच)।

गुड़ की जगह खजूर भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप गुड़ और चीनी पूरी तरह अवॉइड करते हैं तो लड्डू की मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर को मिक्सर में बारीक पीसकर लड्डू बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये टेस्टी भी लगते हैं और हेल्दी भी होते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN