Home rss business hindi 2026 में 180% से अधिक का रिटर्न, आशीष कचौलिया ने भी किया...

2026 में 180% से अधिक का रिटर्न, आशीष कचौलिया ने भी किया है कंपनी में निवेश

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stocks: दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया के पोर्टफोलियो में शामिल Yasho Industries ने इस साल निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों कीमतों में 2026 में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस स्टॉक के प्रदर्शन के विषय में

2026 में कंपनी के शेयरों का दाम 180% उछला

शुक्रवार को बीएसई में यह स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर 4002.10 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, तीन महीने में स्टॉक की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 6 महीने में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 179 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2026 में आशीष कचौलिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 181 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

एक साल में Yasho Industries के शेयरों की कीमतों में 135 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 4980 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1151 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 2426 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 102 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में स्टॉक 125 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 410 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 25.89 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

2026 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया है। इससे पहले 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में हर एक शेयर पर निवेशकों को 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

आशीष कचौलिया की कितनी हिस्सेदारी?

इस कंपनी में आशीष कचौलिया की हिस्सेदारी 2.08 प्रतिशत है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आशीष कचौलिया के शेयरों की वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपये के करीब है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN