Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जानिए क्यों 8 जनवरी को रिलीज हो रही है ‘गोलमाल 5’, रोहित...

जानिए क्यों 8 जनवरी को रिलीज हो रही है ‘गोलमाल 5’, रोहित शेट्टी ने लगाया अपना बिजनेस दिमाग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/setgtrrdfddgjfrsh_1789870102440_PrQf_1789870108722_GJud_8efc827f-63fd-4b02-b788-4fe84eb22559_deP9.jpg

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ बनी फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज डेट का एलान किया है। लेकिन क्या आप इस रिलीज डेट के पीछे का बिजनेस माइंड समझ पाए। जानिए क्यों ये फिल्म 8 जनवरी को रिलीज हो रही है? गुजरात से है खास कनेक्शन-

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 8 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी। श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर। कुनाल खेमू और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोहित शेट्टी अपनी इस कल्ट क्लासिक गोलमाल सीरीज की 5वीं फिल्म 8 जनवरी, नॉन फेस्टिवल के मौके पर क्यों रिलीज कर रहे हैं? डायरेक्टर ने इस रिलीज डेट के पीछे तगड़ा दिमाग लगाया है। इसकी गुत्थी सुलझ गई है।

गोलमाल 5 का गुजरात से कनेक्शन

आमतौर पर कोई भी फिल्ममेकर अपनी फिल्म को किसी फेस्टिवल या हॉलिडे से मौके पर रिलीज करना पसंद करता है। उसकी बड़ी वजह इन फेस्टिवल और हॉलिडे के सेलिब्रेशन से फिल्म को होने वाला आर्थिक फायदा है। लेकिन रोहित शेट्टी ने 8 जनवरी 2027 के दिन अपनी फिल्म रिलीज करने को तैयारी कर ली है। पहली वजह 24 दिसंबर को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को दो हफ्ते का क समय देना है। दूसरी वजह गुजरात है। अब आप सोचेंगे गुजरात क्यों और कैसे? आगे बताते हैं।

इसलिए 8 जनवरी को रिलीज कर रहे हैं फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी 2027 ऑडियंस शाहरुख खान की किंग और एवेंजर्स डूम्सडे से उभर चुकी होगी। दूसरी बड़ी वजह ये है की रोहित शेट्टी की फिल्में गुजरात में शानदार कमाल करती हैं। 8 जनवरी 2027 के अगले हफ्ते यानी 14 जनवरी को गुजरात में मकर संक्रांति का जश्न मनाया जाएगा। इसके साथ ही एक लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। तो रोहित शेट्टी की फिल्म नॉन फेस्टिवल पर रिलीज हो कर भी फेस्टिवल प्लान करके रिलीज हो रही है। फिल्म के गुजरात में चलने की एक बड़ी वजह ये भी है कि गोलमाल का पहला पार्ट जो साल 2006 में आया था वो एक गुजराती नाटक पर बेस्ड था जिसे नीरज वोरा ने लिखा था।

गोलमाल 5 को मिलेंगे दो हफ्ते

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म गोलमाल 5, 14 जनवरी को नहीं रिलीज की। उसके पीछे की वजह अगले हफ्ते 21 जनवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज हो रही है। ऐसे में डायरेक्टर अपने लिए साफ 2 हफ्ते चाहते थे। 8 जनवरी से 21 जनवरी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलने लायक होगी तो जबरदस्त चल जाएगी। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है।

गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में

बता दें, रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में पहचान फिल्म ‘गोलमाल’ ने दिलाई थी। ये कल्ट कॉमेडी फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। खुद डायरेक्टर ने बताया था कि उन्हें ये कहानी नीरज वोरा ने दी थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के साथ ऑडियंस के लिए भी हमेशा खास बन गई। इसके बाद साल 2008 में गोलमाल रिटर्न ने भी अलग छाप छोड़ी थी। कहानी नहीं थी और किरदार पुराने। साल 2010 में गोलमाल 3 और साल 2017 में गोलमाल अगेन जो ऑडियंस को उतनी पसंद नहीं आई थी।

गोलमाल 5 की कहानी साउथ इंडिया पर बेस्ड होगी?

अब गोलमाल 5 आ रही है। फिल्म की पुरानी कास्ट में अब अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, मेकर्स ने जो मोशन पोस्टर शेयर किया है उसमें अक्षय नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है वो फिल्म में विलेन बने होंगे। फिल्म के पोस्टर से एक और राज खुल गया गौ कि इस बार की कहानी साउथ इंडिया पर बेस्ड होगी। शेयर किए गए पोस्टर पर एक बाइक नजर आ रही है और उस पर तमिलनाडु का नंबर। कहानी मजेदार होने वाली है जिसका इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN