Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार BB20: सलमान ने सिद्धार्थ-कियारा के दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये...

BB20: सलमान ने सिद्धार्थ-कियारा के दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बात, बोले-तुम्हें दूसरा भी जल्द…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdfff_1789959334662_vAbo_1789959338972_an15_bbeedc1d-296b-4dee-a073-edb7e1422c38_AAHG.jpg

सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके दूसरे बच्चे को लेकर ये बात कह दी। सिद्धार्थ ने बेटी सरायाह के बारे में ये नई बातें बताई हैं। पिता की फीलिंग को बेस्ट कहा। जानिए-

सलमान खान का शो बिग बॉस 20 खबरों में बना हुआ है। रविवार का वीकेंड वार एपिसोड शो पर आने वाले मेहमानों के नाम रहा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म ‘द वन:फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट’ के प्रमोशन लिए शो पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से उनकी निजी जिंदगी, पत्नी और बेटी के बारे में सवाल पूछे, साथ ही दूसरे बच्चे की तरफ भी इशारा कर दिया। इनके अलावा शो पर सोनाली बेंद्रे और सलमान खान भी एक बार फिर साथ नजर आए।

सिद्धार्थ ने पिता बनने के एहसास को बताया बेस्ट

शो के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि उनकी शादी और पिता बनने के बाद की लाइफ कैसी चल रही है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, बहुत अच्छी। सलमान यहीं नहीं रुके। एक्टर ने आगे कहा, ‘तुमसे कहा था उस टाइम पर शादी कर, शादी कर, शादी कर। तब तो शर्मीली दुल्हन बन गए थे ये।’ सलमान ने मजाक ने कियारा के साथ उनके रिश्ते को इतने लंबे समय तक छुपाने का कारण भी पूछा। एक्टर ने कहा, ‘हमारा राज हमने राज रखा था भाई। वो राज हमने सही टाइम पर खोला।’ आगे सलमान ने कहा ‘अब वो राज भी बच्चे में है।’

सलामन ने सिद्धार्थ के दूसरे बच्चे को लेकर किया सवाल

सिद्धार्थ ने आगे बेटी सरायाह के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है पिता का ये रोल बेस्ट है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी बहुत ही प्यारी बेटी है, जो अभी 15 महीने की हो गई है तकरीबन। अभी नए-नए शब्द बोल रही है और सीख रही है। मुझे लगता है ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है और उम्मीद है ऐसे ही रहेगी।’ आगे सलमान ने मजाक में कहा, ‘उम्मीद है तुम्हें दूसरा बच्चा भी जल्द मिल जाए।’ सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की बात करें तो दोनों फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। फिल्म की शूटिंग साल 2019 और 2020 में चली थी और ये फिल्म कोरोना की वजह से साल 2021 में थिएटर की जगह OTT प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने ऑडियंस के बीच धमाका कर दिया था। दोनों एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री को पसंद किया गया।

कियारा और सिद्धार्थ का रिश्ता

दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई। लेकिन बाद में ये जोड़ी फिर साथ आई और इस बार बात शादी तक पहुंची। कपल ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ग्रैंड तरीके से शादी कर ली और जुलाई 2025 में बेटी सरयाह को जन्म दिया। कियारा फिल्म वॉर 2, गेम चेंजर और हाल में टॉक्सिक जैसी फिल्मों में नजर आई। वहीं सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म से थिएटर में आने वाले हैं।

सलमान खान ने दिया करार जवाब

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की बात करें तो TRP और व्यूज के मुताबिक ये सीजन सब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। शनिवार के वीकेंड के वार में सलमान खान ने सेलेब्रिटीज को ट्रोल किया जाने वाला मुद्दा उठाया था। भाई सोहेल खान की शक्ल, वरुण धवन की स्माइल पर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया था। सलमान ने बताया था कि उन्हें मोटा कहा जा रहा है, ऐसे में एक्टर ने शूटिंग के दौरान ही अपनी शर्ट और हैट उतार फेंकी। बीमार होने का बहाना कर घरवालों को झूठे बनाने को लेकर सबक सिखाया। सलमान खान का ये शर्ट उतारने वाला सीन खूब वायरल हुआ। वरुण धवन, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्रिटी ने एक्टर को सपोर्ट किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN