Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 24 और 25 सितंबर को थिएटर में होगा 15 फिल्मों का धमाका,...

24 और 25 सितंबर को थिएटर में होगा 15 फिल्मों का धमाका, एक्शन, थ्रिलर से भरी फिल्में हो रही हैं रिलीज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/50e0e7df-ca1a-4d0b-8b2f-cf5a88b3e66a_1789965511763_1y3C_1789965526705_5mgU_fe913296-107f-471c-8cf8-809b95458c23_kIsT.png

24 और 25 सितंबर को थिएटर में जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस हफ्ते 15 फिल्में रिलीज होने वाली है। ये रही उन फिल्मों की लिस्ट। सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर एक्टर नानी की फिल्में आ रही हैं। 

सितंबर का आखिरी हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते थिएटर में 15 फिल्में दस्तक देने वाली हैं। हिंदी से लेकर तेलुगू, मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों का धमाका होगा। 24 और 25 सितंबर को इन फिल्मों को देखने के लिए तैयार रही। अगर आप इस हफ्ते मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। जानिए कब रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-

द पैराडाइस
रिलीज डेट- 24 सितंबर
भाषा-तेलुगू

एक जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर और ड्रामे से भरी तेलुगू फिल्म द पैराडाइस रिलीज हो रही है। इस फिल्म खूब एक्शन दिखने वाला है। काम करने वाले कलाकारों के नाम हैं मोहन बाबू, नानी, राघव जुयाल, संपूर्नेश बाबू, सोनाली कुलकर्णी।

महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-हिंदी

हनुमान अंश के बाद एक और भक्ति फिल्म आ रही है जिसका नाम है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की’। फिल्म में राम की कहानी को अलग एक्टर्स पेश करेंगे। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

ओए चिल मार

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-हिंदी

एक हिंदी, फन, कॉमेडी फिल्म ‘ओए चिल मार’ आ रही है। फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है जिनके डार्क सीक्रेट सामने आते हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में देखी जा सकती है।

कल्याणम कमानियम जीवितम

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तेलुगू

कल्याणम कमानियम जीवितम नाम की एक तेलुगू फिल्म इस हफ्ते थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म एक रोमांटिक, थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसमें खान दुर्रानी, सहिति अवांचा नजर आने वाले हैं। फिल्म GenZ के रिश्तों पर बेस्ड है जो ऑडियंस को एंटरटेन कर सकती है। फिल्म 24 सितंबर को थिएटर में दस्तक दे रही है।

द वन: फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-हिंदी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म का टीजर पसंद किया गया था। ये एक ऐसे शख्स की कहानी है जो मुंबई में अपनी जिंदगी जी रहा है और छठ के मौके पर अपने पुश्तैनी गांव जाता है। फिल्म में भगवान की शक्ति और उनकी कृपा को दिखाया जाएगा। एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं जो 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

लेनिन पांडियन

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तमिल

एक तमिल फिल्म लेनिन पांडियन आ रही है। इसकी कहानी माफियाओं पर बेस्ड है जो किसानों की जिंदगी पर बुरा असर छोड़ते हैं। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

मीसाया मुरुक्कू 2

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तमिल

मीसाया मुरुक्कू 2 एक तमिल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जो म्यूजिशियन की जिंदगी,सपनों और उनके संघर्ष के बारे में बात करती है।फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

डोरोथी

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तमिल

इस हफ्ते एक और तमिल ड्रामा फिल्म आ रही है जिसका नाम है डोरोथी। इस इमोशनल फिल्म को कार्तिक सोभराज ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले भी शानदार फिल्में बना चुके हैं। ये दो बचपन के दोस्तों की कहानी है जो आगे चल कर नया मोड़ लेती है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

लव लॉटरी

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-हिंदी

लव लॉटरी एक हिंदी फिल्म है जो प्यार, धोखे,और एक मर्डर की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय , अग्नि अग्यारी, संतोष शुक्ला जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में दस्तक दे रही है।

आरम
रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-मलयालम

आरम नाम की एक मलयालम फिल्म आ रही है। ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है जो होश उड़ाने के लिए काफी है।इस फिल्म सैजू कुरूप, सिद्दीकी, अक्सर अली, सुदेश, अंजू कुरियन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर को देखी जा सकेगी।

धूमकेतु

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-मलयालम

मलयालम सिनेमा में धूमकेतु नाम की फिल्म दस्तक देने वाली है। फिल्म डेथ और एक लूप में फंसी है। ये एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है जिसमें सजिन गोपू, निखिला विमल, शाइन टॉम जैसे एक्टर्स दिखेंगे। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

अमराम
रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तमिल

अमराम एक तमिल जबरदस्त, जुनूनी लव स्टोरी है जो बाद में एक एक्शन ड्रामा में बदल जाती है। फिल्म में साइकोलॉजिक ड्रामा भी दिखाया गया था। फिल्म में तेजेश राजन, इरा अग्रवाल, साई दीना जैसे एक्टर्स दिखेंगे। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

अंबिल अवान

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तमिल

अंबिल अवान नाम की तमिल फिल्म दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के रिश्ते के बारे में है। दोनों एक मुसीबत में फंस जाते हैं। फिल्म में अशोक सेल्वन।प्रीति मुखूंदन जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी।

स्पार्क

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-कन्नड़

स्पार्क नाम की एक कन्नड़ फिल्म आ रही है। फिल्म एक इन्वेस्टिगेशन जर्नलिस्ट के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में निरंजन सुधींद्र नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

रुपयानामाहा

रिलीज डेट- 25 सितंबर
भाषा-तेलुगू

रुपयानामाहा नाम की एक तेलुगू फिल्म दस्तक दे रही है। फिल्म की कहानी एक करोड़ की लॉटरी जीतने के बारे में हैं। एक गरीब परिवार ये लॉटरी जीत जाता है। उसके बाद जो होता है वो कहानी और ज्यादा मजेदार बना देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN