Home - OnePlus का नया बजट फोन कल होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और AI...

OnePlus का नया बजट फोन कल होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और AI फीचर्स से होगा लैस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 7000mAh की बैटरी, Aqua Touch, AI फीचर्स और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। जानें डिटेल्स:

अगर आप OnePlus का कम कीमत वाला फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपनी N Series में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। OnePlus N6 Lite भारत में कल 22 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके कई बड़े फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं। फोन को खास तौर पर बड़ी बैटरी, बड़ी और स्मूद डिस्प्ले, मजबूत बॉडी और AI फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि OnePlus N6 Lite में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद तीन दिन तक चल सकता है।

22 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

OnePlus N6 Lite की भारत में लॉन्च डेट 22 सितंबर तय की गई है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। फोन को अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस स्टोर्स और देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा—Midnight Hype और Neo Green।

OnePlus N6 Lite के फीचर्स (संभावित)

OnePlus N6 Lite का सबसे बड़ा फीचर इसकी 7000mAh बैटरी है। OnePlus के मुताबिक, फोन सामान्य इस्तेमाल में एक चार्ज पर तीन दिन तक चल सकता है। हालांकि, असल बैटरी बैकअप आपके इस्तेमाल, नेटवर्क, ब्राइटनेस और दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करेगा। कंपनी के मुताबिक फोन 26.8 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 49.7 घंटे तक फोन कॉलिंग की बात कही गई है। इतना ही नहीं, फोन में Wired Reverse Charging भी मिलेगी। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप N6 Lite की बैटरी से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे।

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। आसान भाषा में समझें तो 120Hz स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच स्विच करना और सोशल मीडिया फीड देखना ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है। फोन में Aqua Touch फीचर भी मिलेगा। इसका फायदा यह है कि स्क्रीन पर पानी, नमी या तेल होने की स्थिति में भी टच को इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। यानी बारिश के दौरान या गीले हाथों से फोन चलाने में यह फीचर काम आ सकता है।

OnePlus N6 Lite को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा मजबूत फोन के तौर पर पेश कर रही है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी बताई गई है। यहां एक बात समझना जरूरी है कि MIL-STD-810H को सीधे पानी से बचाव की रेटिंग नहीं माना जाना चाहिए। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP रेटिंग अलग चीज है।

OnePlus N6 Lite में सिर्फ बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन ही नहीं मिलेगी, बल्कि कंपनी ने इसमें कुछ AI फीचर्स भी दिए हैं। इनमें AI Clear Face और AI Eraser शामिल हैं। इनकी मदद से फोटो को बेहतर करने और तस्वीरों से कुछ चीजें हटाने जैसे काम किए जा सकते हैं। फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। इससे यूजर्स रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने, जानकारी खोजने और अलग-अलग आइडिया पर काम करने जैसे काम कर सकते हैं।

OnePlus N6 Lite के साथ कंपनी 36-Month Fluency Protection की भी बात कर रही है। इसका मकसद लंबे समय तक फोन को स्मूद अनुभव देने पर फोकस करना है। अभी OnePlus ने यह साफ नहीं किया है कि N6 Lite को कितने Android अपडेट या कितने साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कितनी हो सकती OnePlus N6 Lite की कीमत?

कीमत फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है। OnePlus N6 Lite को कंपनी के सबसे सस्ते OnePlus फोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। अभी N6x कंपनी की N Series में एंट्री पॉइंट है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। ऐसे में N6 Lite के उससे नीचे आने की उम्मीद है। सही कीमत और लॉन्च ऑफर्स 22 सितंबर को सामने आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN