Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सोमवार को नहीं चली बड़े स्टार्स की फिल्में, बस...

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सोमवार को नहीं चली बड़े स्टार्स की फिल्में, बस ‘हनुमान अंश’ पर बरस रही है कृपा, जानिए कलेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/swde_1790040661214_8Fif_1790040661367_rM3b_d7762136-5796-40a6-9f1f-b348d1e6d0b1_bBcA.jpg

सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। थिएटर में चल रही पांच फिल्मों का कलेक्शन हम आपके सामने लेकर आए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश के अलावा अन्य बड़े बजट की फिल्में वीकडेज में चल नहीं रही हैं। ये है अब तक का कलेक्शन

सितंबर में कई शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। साउथ से लेकर हिंदी फिल्में ऑडियंस के बीच खबरों में बनी रही। लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें ऑडियंस ने नकार दिया। कलेक्शन के मामले में इन बड़े स्टार्स की फिल्में फीकी दिखाई दी, वहीं छोटी बजट की फिल्मों ने खूब धमाका किया। अगर हम सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई। कुनाल खेमू की वाइब लो ऑडियंस तो मिल रही है लेकिन मडगांव एक्सप्रेस जैसा कमाल नहीं। ये रहा फिल्मों का सोमवार कलेक्शन-

करीना की दायरा नहीं कर रही कमाई

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। ऐसा माना गया था कि ये फिल्म हैदराबाद रेप केस पीड़िता की कहानी को दो अलग एंगल से पेश करेगी। फिल्म तो पसंद आई लेकिन ऑडियंस नहीं मिली। मेघना गुलजार के करियर की सबसे कमजोर फिल्म साबित हो रही है दायरा। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 45 लाख रुपए कमाए। 4 दिन में कुल कलेक्शन 4.95 करोड़ तक पहुंच गया है।

कुनाल खेमू की वाइब की कमाई

कुणाल खेमू एक शानदार एक्टर के साथ डायरेक्टर भी कमाल के हैं ये बात उन्होंने अपनी पिछली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस से साबित कर दी थी। अब उनकी फिल्म वाइब थिएटर में चल रही है। फिल्म पहले जैसा धमाका तो नहीं कर रही है लेकिन करीना की दायरा सेजरूर आगे निकल गई है। 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने सोमवार को 90 लाख कमाए और अब तक कुल कमाई 8.35 करोड़ से पार पहुंच गई है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आए। फिल्म पसंद की जा रही है।

हनुमान अंश तोड़ रही है रिकॉर्ड

हनुमान अंश को हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाई करने वाली फिल्म माना जा रहा है।नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म की शुरुआत 10 लाख के कलेक्शन के साथ हुई थी। लेकिन अब ये कुल कलेक्शन 275 करोड़ पार पहुंच गया है। मेकर्स ने इसे हनुमान जी की कृपा माना है। फिल्म ने सोमवार को यानी 46 वें दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म वीकेडेज में भी धांसू कमाई कर रही है।

मिर्जापुर की दहाड़

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर से लेकर अभी तक थिएटर में टिकी हुई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को ऑडियंस पसंद कर रही है। फिल्म में गुड्डू और बबलू पंडित का भौकाल दिख रहा है। कालीन भैया के किरदार में भी छाप छोड़ी है। सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 18वें दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 217।45 करोड़ पार पहुंच गया है।

‘इरुमुडी’ की कमाई

रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ की तारीफ हो रही है। आम लोगों से लेकर कई साउथ सेलेब्रिटी ने फिल्म को खास बताया। फिल्म पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो 30 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म कुल कलेक्शन 188.69 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स, Sacnilkऔर सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN