Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 8 एपिसोड की इस सीरीज में मिलेगा मिस्ट्री और सस्पेंस...

OTT : 8 एपिसोड की इस सीरीज में मिलेगा मिस्ट्री और सस्पेंस का डबलडोज, क्लाइमेक्स देख पलकें झपकाना होगा मुश्किल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/aav_1790018300185_sHDu_1790018309334_1jtP_cfa1a51a-f8f9-4821-8344-1206f4804937_OVkr.jpg

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जो मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। इस सीरीज को देखकर आप स्क्रीन से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको कॉमेडी, क्राइम और थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखने को मिलेंगी। लेकिन अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो आपको बताते हैं एक ऐसी सीरीज के बारे में जो माइथोलॉजी के साथ साइंस फिर्शन और विज्ञान का परफेक्ट मिक्शचर है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कौनसी है वो सीरीज और क्या है स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है ऐंधम वेधम। इस सीरीज की शुरुआत टेक्की अनु से होती है जो अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जाती हैं। लेकिन वाराणसी में एक अजनबी उसे मिलता है और एक पुराना से बॉक्स देता है। वह बोलता है कि इसे अयानगरापुरम नाम के गांव में एक पंडित को जाकर दे दो। इसके बाद उस पंडित की मौत हो जाती है। तभी 1,000 साल बाद 4 ग्रहों के एक लाइन में आने का कोइन्सिडेंस होता है।

अब अनु इस मिशन को छोड़कर वापस जाना चाहती है, लेकिन फिर कुछ न कुछ ऐसा होता है कि वह इस मिशन में इन्वॉल्व हो ही जाती है।

कैसी है ये सीरीज

‘ऐंधम वेधम’ की कहानी पास्ट और भविष्य को जोड़ने वाली है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का इस्तेमाल किया गया है।

इस सीरीज में वाराणसी के आध्यात्मिक सुंदरता और तमिल नाडु के खूबसूरत मंदिर दिखे हैं। हर प्लेस को सीरीज की स्टोरी के साथ परफेक्टली मैच किया है। सिनेमाटोग्राफी काफी शानदार है। इसमें पुरानी जगहों से लेकर मॉडर्न टेक हाइलाइट्स को काफी परफेक्टली दिखाया है।

ये सीरीज आपको अपनी सीट से जोड़े रखेगी और इसमें जबरदस्त सरप्राइजिंग ट्विस्ट और टर्न्स हैं। हर एपिसोड में एक नया चैलेंज देखने को मिलता है।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो आप इसे जी5 पर देख सकते हैं। ये सीरीज तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में भी अवेलेबल है।

इसके एक सीजन में टोटल 8 एपिसोड हैं। हर एपिसोड लगभग 40-50 मिनट का है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

ये सीरीज जी5 की पॉपुलर सीरीज में से एक है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

डायरेक्टर एंड पूरी स्टार कास्ट

इस सीरीज को नागा ने डायरेक्ट किया है। वहीं शो की कास्ट की बात करें तो सीरीज में साई धनशिका लीड रोल में हैं। उनके अलावा संतोष प्रथाप, विवेक राजगोपाल, वाई जी महेंद्रन, कृष्णा कुरुप, रामजी, देवदारशिनी, मैथ्यू वर्गीज और पोनवानन भी हैं। इस सीरीज के साथ साई ने वेब सीरीज डेब्यू किया है।

इसको ना सिर्फ नागा ने डायरेक्ट किया है बल्कि लिखा भी है। नागा के माइंड में इसका आइडिया रिलीज से एक दशक पहले से था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN