Home rss world hindi कोर्ट पहुंचे टीवी चैनल तो वाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया अपना...

कोर्ट पहुंचे टीवी चैनल तो वाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया अपना चैनल, नाम रखा ‘ट्रंप टीवी’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वाइट हाउस में अमेरिकी टीवी चैनलों की ऐंट्री बैन के बाद चैनल एकजुट होकर कोर्ट पहुंच गए। वहीं वाइट हाउस ने एक 24X7 टीवी चैनल का ऐलान कर दिया। इस चैनल का नाम ‘ट्रंप टीवी’ रखा गया है। 

अमेरिका के कई बड़े टीवी चैनलों की जब वाइट हाउस में एंट्री बैन कर दी गई तो सबने मिलकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा कर दिया। टीवी चैनलों ने कहा कि यह कानून का उल्लंघन है और उन्होंने ट्रंप का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया। 24 घंटे के अंदर ही वाइट हाउस ने पलटवार किया और अपना एक अलग 24X7 चैनल लॉन्च कर दिया। इस चैनल पर लोगों को राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण और प्रशासनिक ऐलान की जानकारी दी जाएगी।

वाइट हाउस की तरफ से पोस्ट में कहा गया, जो बड़ी बातें आपसे छूट जाती थीं अब नहीं छूटेंगी। अब आपको हर जगह महत्वपूर्ण सूचनाएं, ऐलान और फैसलों के बारे में जानकारी मिलेगी। डोनाल्ट ट्रंप प्रशासन ने सीएनएन, पॉलिटिको और एमएस नाउ की एंट्री बैन पर वाइट हाउस ने कहा कि संविधान का पहला संशोधन मीडिया के अधिकारों का सम्मान करता है लेकिन इसमें यह नहीं कहा गया है कि कोई भी वाइट हाउस, ब्रीफिंग रूम या फिर राष्ट्रपति के प्रेस पूल तक पहुंच जाएगा।

इन समाचार संस्थानों ने अपनी याचिका में कहा कि संविधान राष्ट्रपति या किसी अन्य सरकारी अधिकारी को यह अधिकार नहीं देता कि वह केवल खबरों की सामग्री पसंद नहीं आने के आधार पर बिना किसी सूचना या प्रक्रिया का पालन किए प्रेस के प्रथम संशोधन से जुड़े अधिकारों, स्वतंत्रता और संपत्ति संबंधी हितों से वंचित कर दे। संवाददाताओं के प्रवेश बैज शनिवार को निष्क्रिय किए जाने के बाद तीनों समाचार संस्थानों ने अपने संवाददाताओं को ‘व्हाइट हाउस’ में प्रवेश से रोके जाने के दो दिन बाद संयुक्त रूप से मुकदमा दायर किया है। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह इन संस्थानों को प्रतिबंधित कर रहे हैं, क्योंकि उनकी खबरों को वह ”फेक न्यूज” मानते हैं।

यह फेक न्यूज पर अटैक- डोनाल्ड ट्रंप

प्रतिबंधित टीवी नेटवर्क सोमवार सुबह ‘व्हाइट हाउस’ परिसर के ठीक बाहर एक सड़क से रिपोर्टिंग कर रहे थे। सोमवार को ही ‘सीएनएन’ को उन ‘पूल’ ड्यूटी से भी हटा दिया गया, जिन्हें प्रमुख समाचार नेटवर्क आपस में साझा करते हैं। ट्रंप ने पोस्ट में कहा, ”व्हाइट हाउस स्वतंत्र प्रेस को निशाना नहीं बना रहा …वह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे अमेरिका में कैंसर की तरह फैल गया है। यह भ्रष्ट, समन्वित और पूरी तरह नियंत्रण से बाहर है। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे अब रोका जाना चाहिए।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN