Home - vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी और 4K Cinematic Video...

vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी और 4K Cinematic Video के साथ आएगा फोन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

vivo V80 को 6 अक्टूबर 2026 को पेश किया जाएगा, जिसमें 4K Cinematic Video, 4K 60fps रिकॉर्डिंग और 30+ AI क्रिएटिव फीचर्स मिलेंगे। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी और पहली बार V-Series में OriginOS 7 दिया जाएगा।

स्मार्टफोन ब्रैंड vivo अपनी V-Series में नया स्मार्टफोन vivo V80 पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन से फोटो और वीडियो शूट करने के साथ-साथ उन्हें क्रिएट और शेयर भी करते हैं। कंपनी ने फोन के लॉन्च से जुड़ी तारीख 6 अक्टूबर 2026 कन्फर्म की है।

vivo V80 में सबसे ज्यादा फोकस कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव पर देखने को मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि फोन में 4K Cinematic Video और 4K 60fps Video रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसका मकसद यूजर्स को रोजमर्रा के पलों से लेकर त्योहारों और खास मौकों तक बेहतर क्वालिटी का वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करना है। 4K 60fps रिकॉर्डिंग खासतौर पर तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद तरीके से कैप्चर करने में उपयोगी हो सकती है।

मिलेंगे 30 से ज्यादा क्रिएटिव AI फीचर्स

फोन में AI से जुड़े 30 से ज्यादा क्रिएटिव फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Diwali Portrait 2.0 खास तौर पर शामिल है। इसके जरिए यूजर्स दिवाली और त्योहारों के दौरान पोर्ट्रेट फोटो को अलग अंदाज में तैयार कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इन AI फीचर्स का उद्देश्य फोटो और वीडियो को आसानी से क्रिएटिव बनाने में मदद करना है, ताकि यूजर्स को हर बार अलग एडिटिंग टूल पर निर्भर न रहना पड़े।

मिलेगी बंपर 7200mAh क्षमता वाली बैटरी

बैटरी के मामले में भी vivo V80 काफी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कंपनी ने इसमें 7200mAh की बैटरी दिए जाने की पुष्टि की है। इतनी बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो लंबे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और दूसरे कामों के लिए फोन इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, फोन की चार्जिंग स्पीड और वास्तविक बैटरी बैकअप से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

OriginOS 7 के साथ नया सॉफ्टवेयर फील

सॉफ्टवेयर के मामले में vivo V80 V-Series के लिए एक खास बदलाव लेकर आएगा। यह पहला V-Series स्मार्टफोन होगा जो बॉक्स से ही OriginOS 7 के साथ आएगा। यानी यूजर्स को कंपनी का नया सॉफ्टवेयर अनुभव सीधे फोन के साथ मिलेगा।

लॉन्च पर होगा कीमत का खुलासा

vivo ने फिलहाल फोन की कीमत, कैमरा सेंसर, प्रोसेसर, डिस्प्ले और अन्य स्पेसिफिकेशंस का पूरा खुलासा नहीं किया है। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है। vivo V80 से जुड़ी अगली बड़ी जानकारी 6 अक्टूबर 2026 को मिलने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN