Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 72 National Film Awards: कार्तिक आर्यन, यामी गौतम समेत सभी विनर्स को...

72 National Film Awards: कार्तिक आर्यन, यामी गौतम समेत सभी विनर्स को मिला कैश प्राइज, जानें किसे कितने पैसे मिले

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/ll_1790083478884_OsPc_1790083488913_BDtN_9feca943-e13e-425e-8aec-a1a6bb7c1db7_ur4B.jpg

72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स को सम्मान तो मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस सम्मान के साथ क्या प्राइज मनी मिलता है। अब आपको हम बताते हैं।

72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विनर्स को इस बड़े सम्मान से सम्मानित करेंगी। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इस बार गुजरात के एकता नगर में हो रहा है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के बारे में तो सब जानते हैं कि इसमें सिनेमा जगत से जुड़े आर्टिस्ट्स को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें जो अवॉर्ड मिलता है वो क्या होता है और उन्हें प्राइज मनी क्या मिलता है।

बेस्ट एक्टर्स को कितना मिला प्राइज मनी

ममूटी और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलेगा। ममूटी को ब्रह्मयुगम और कार्तिक आर्यन को चंदू चैम्पियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ऑफिशियल अवॉर्ड डिटेल्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेस्ट एक्टर को रजत कमल अवॉर्ड के साथ 2 लाख रुपये कैश प्राइज मिलता है।

यामी को कितना मिला बेस्ट एक्ट्रेस का प्राइज मनी

यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। तो बेस्ट एक्टर की तरह एक्ट्रेस को भी रजत कमल के साथ 2 लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाएगा।

ऑफिशियल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट के मुताबिक जिन्हें स्वर्ण कमल मिलता है उन्हें इसके साथ 3 लाथ रुपये प्राइज मनी मिलता है। वहीं रजत कमल अवॉर्ड्स विनर को 2 लाख।

बाकी को कितना मिला प्राइज मनी

बेस्ट तमिल फिल्म रायन के विनर धनुष को 2 लाख रुपये मिलेंगे। धनुष को यह अवॉर्ड उनकी डायरेक्टेड फिल्म के लिए मिल रहा है। धनुष को भी रजत कमल अवॉर्ड मिलेगा। धनुष के साथ प्रोड्यूसर को भी 2 लाख रुपये मिलेंगे। धनुष को वैसे कैप्टन मिलर में उनकी परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल मेन्शन भी मिला है। लेकिन इस सम्मान को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है। इसमें प्राइज मनीं मिलता है।

आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। प्रोड्यूसर जियो स्टूडियो, बी62 स्टूडिओ और आदित्य धर अवॉर्ड लेने पहुंचे। उन्हें स्वर्ण कमल अवॉर्ड मिलेगा और उन्हें 3 लाख रुपये मिलेगा। बता दें कि इसी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।

रणदीप और बाकी को कैसा मिला प्राइज मनी

अमारन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्शन अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में स्वर्ण कमल अवॉर्ड मिलता है 3 लाख प्राइज मनी के साथ। रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है स्वतंत्रीय वीर सावरकर फिल्म के लिए। उन्हें स्वर्ण कमल के साथ 3 लाख प्राइज मनी के साथ।

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। प्रोड्यूसर वैजयंती मूवी और डायरेक्टर नाग अश्विन को स्वर्ण कमल मिलेगा 3 लाख प्राइज मनी के साथ। फिल्म को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिलेगा।

सपोर्टिंग एक्टर्स को कितना मिला प्राइज मनी अवॉर्ड

सपोर्टिंग एक्टिंग कैटेगरी की लिस्ट में संजय मिश्रा को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है फिल्म भक्षक के लिए। संजय को रजत कमल अवॉर्ड मिलेगा 2 लाख प्राइज मनी के साथ। सचना नमिदास और रोपाश्री वरकडी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है महाराजा और मिथिया के लिए। दोनों को 2 लाख प्राइज मनी मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN