Home rss business hindi भारत की GDP के लिए खुशखबरी! Fitch ने भी बढ़ाया ग्रोथ अनुमान;...

भारत की GDP के लिए खुशखबरी! Fitch ने भी बढ़ाया ग्रोथ अनुमान; लेकिन क्या आगे बढ़ेगी मुश्किल?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) रेटिंग्स ने FY 2026-27 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। इससे पहले फिच (Fitch) ने 6.4% की ग्रोथ का अनुमान लगाया था। एजेंसी के मुताबिक, उम्मीद से बेहतर आर्थिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था की मजबूती ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि यह अनुमान ऐसे समय बढ़ाया गया है, जब US-ईरान वार के कारण एनर्जी प्राइस और ग्लोबल ट्रेड पर दबाव देखने को मिल रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत की GDP ग्रोथ 2026 की पहली तिमाही में 8.6%

फिच (Fitch) के अनुसार, भारत की GDP ग्रोथ 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8.6% रही, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.7% थी। यह प्रदर्शन एजेंसी की पहले की उम्मीदों से बेहतर रहा। हालांकि, फिच (Fitch) ने साथ ही संकेत दिया है कि वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में इकोनॉमिक मोमेंटम कुछ धीमा पड़ सकता है। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेस से जुड़े PMI आंकड़ों में एक्सपेंशन की रफ्तार कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा सामान्य से कम मानसून की बारिश का असर एग्रीकल्चर और रूरल डिमांड पर पड़ सकता है।

प्राइवेट इंवेस्टमेंट में 10% से ज्यादा वृद्धि का अनुमान

निजी निवेश को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट फैक्टर माना जा रहा है। फिच (Fitch) का अनुमान है कि प्राइवेट इंवेस्टमेंट में 10% से अधिक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, जुलाई में नॉन-फूड क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर 19% तक पहुंच गई। इसका मतलब है कि कंपनियों और अन्य क्षेत्रों में बैंकिंग सिस्टम से मिलने वाले कर्ज की डिमांड मजबूत बनी हुई है। हालांकि, बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता भी है। अगर कीमतों का दबाव लंबे समय तक बना रहता है, तो इससे लोगों की रियल इनकम और कंज्यूमर स्पेंडिंग पर असर पड़ सकता है।

ब्याज दरों को लेकर फिच का अनुमान

ब्याज दरों को लेकर फिच (Fitch) का अनुमान बाजार के लिए खास महत्व रखता है। एजेंसी को उम्मीद है कि RBI अक्टूबर में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे पॉलिसी रेट 5.5% हो जाएगा। फिच (Fitch) का अनुमान है कि 2027 की शुरुआत में एक और बढ़ोतरी हो सकती है और दर 5.75% तक पहुंच सकती है। इसके बाद 2028 में पॉलिसी रेट के 5.5% तक वापस आने का अनुमान लगाया गया है, यानी मजबूत डिमांड और इंफ्लेशन को देखते हुए निकट अवधि में मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर सतर्क रुख रह सकता है।

रुपये को लेकर फिच का अनुमान

रुपये (Rupee) को लेकर फिच (Fitch) ने अनुमान लगाया है कि 2026 के अंत तक डॉलर (Dollar) के मुकाबले इंडियन करेंसी ब्रॉडली मौजूदा स्तरों के आसपास रह सकती है। एजेंसी ने डॉलर-रुपये रेट को 2026 के अंत में करीब ₹95, 2027 के अंत में ₹98 और 2028 के अंत में ₹99 रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, एनर्जी प्राइस शॉक के बावजूद फिच (Fitch) ने 2026 के ग्लोबल ग्रोथ फोरकॉस्ट को भी 2.4% से बढ़ाकर 2.6% कर दिया है।

दूसरी रेटिंग एजेंसीज के अनुमान भी बेहतर

भारत की ग्रोथ को लेकर दूसरी रेटिंग एजेंसीज के अनुमान भी मजबूत हैं। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने FY27 के लिए 7% और मूडीज रेटिंग्स ने भी 7% GDP ग्रोथ का अनुमान जताया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 7.8% रही। ऐसे में फिच (Fitch) का नया अनुमान भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव संकेत देता है। हालांकि, महंगाई, मानसून, ब्याज दर और ग्लोबल जियोपॉलिटिकल रिस्क आने वाले महीनों में महत्वपूर्ण कारक बने रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN