Home rss business hindi सोने के भाव 3 दिन में ₹1,900 गिरे, 2 दिन में चांदी...

सोने के भाव 3 दिन में ₹1,900 गिरे, 2 दिन में चांदी ₹1,400 चढ़ी, क्या हैं आज के रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पिछले दो दिन में MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना भाव जहां 3 दिन में 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया जबकि, चांदी महज दो दिन में ही 1400 रुपये प्रति किलो चढ़ गई। अगर आज सुबह 10:34 बजे की बात करें तो सितंबर 2026 डिलीवरी वाली एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स 840 रुपये बढ़कर 2,40,840 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। जबकि, अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 1,52,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसमें महज 144 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त थी।

सोना-चांदी के अंतरराष्ट्रीय भाव

अगर इंटरनेशनल लेवल की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,345.99 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (दिसंबर डिलीवरी) 0.2% बढ़कर 4,382.70 डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी ओर स्पॉट सिल्वर 0.4% गिरकर 66.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्यों सोने के रेट में हो रहे इतलने बदलाव

सोने के रेट में गिरावट के पीछे डॉलर है, जो दो महीने के ऊंचे स्तर के करीब बना हुआ है। इससे अमेरिकी करेंसी में कीमत तय होने वाले सोने-चांदी पर दबाव पड़ रहा है, क्योंकि दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए यह और महंगा हो जाता है।

ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध खत्म करने का समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान को खत्म कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि संयुक्त राष्ट्र में कूटनीतिक कोशिशों के बीच सौदा हो सकता है।

फेडरल रिजर्व के फैसले: फेडरल रिजर्व ने पिछले हफ्ते अपनी बेंचमार्क ब्याज दर 25 आधार अंक बढ़ाकर 3.75%-4.00% कर दी और संकेत दिया कि साल खत्म होने से पहले एक और बढ़ोतरी हो सकती है। बैंक ऑफ जापान और यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने भी हाल में ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

गोल्ड में ट्रेडिंग कैसे करें?

पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने को 1,51,850 से 1,51,100 रुपये पर सपोर्ट और 1,53,650 से 1,54,400 रुपये पर रेजिस्टेंस है। जबकि चांदी को 2,37,700 से 2,35,500 रुपये पर सपोर्ट और 2,41,000 से 2,44,000 रुपये पर रेजिस्टेंस है।

जैन ने सोने को 1,52,500 से1,51,000 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है, स्टॉप लॉस 1,49,600 रुपये से नीचे और टारगेट 1,55,000 से 1,56,100 रुपये। चांदी के लिए उन्होंने 2,36,000 से 2,34,000 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है, स्टॉप लॉस 2,29,000 रुपये से नीचे और टार्गेट 2,44,000 से 2,47,000 रुपये।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN