Home rss business hindi 84 रुपये का शेयर घाटे पर हुआ लिस्ट, फिर शेयर में आई...

84 रुपये का शेयर घाटे पर हुआ लिस्ट, फिर शेयर में आई तूफानी तेजी, 20% चढ़ गए दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कमजोर लिस्टिंग के बाद हीरो मोटर्स के शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। 2% से ज्यादा के डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद हीरो मोटर्स के शेयर बुधवार को NSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 98.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। BSE में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 98.51 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हीरो मोटर्स का मार्केट कैप बुधवार को 4474 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे हीरो मोटर्स के शेयर
हीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 2.38 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 82 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, BSE पर हीरो मोटर्स के शेयर 2.26 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 82.10 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 84 रुपये था। हीरो मोटर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 16 सितंबर 2026 को खुला था और यह 18 सितंबर तक ओपन रहा।

7.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
हीरो मोटर्स (Hero Motors) के आईपीओ पर टोटल 7.01 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 8.62 गुना दांव लगा। आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 10.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। हीरो मोटर्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 178 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,952 रुपये का निवेश करना पड़ा। हीरो मोटर्स के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 1000 करोड़ रुपये तक का था। इसमें 600 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) था।

क्या करती है हीरो मोटर्स
हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors) की शुरुआत अप्रैल 1998 में हुई है। हीरो मोटर्स एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस की डिजाइनिंग, डिवेलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी युनाइटेड स्टेट्स, यूरोप, भारत और आसियान रीजन में ऑटोमोटिव ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) को इन प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। हीरो मोटर्स इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन्स दोनों के लिए इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी सिस्टम-लेवल और कंपोनेंट लेवल सॉल्यूशंस ऑफर करती है। आईपीओ से पहले हीरो मोटर्स लिमिटेड में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 84.67 पर्सेंट थी, जो कि अब 61.63 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 38.37 पर्सेंट पहुंच गई है। पंकज मुंजाल, चारु मुंजाल, अभिषेक मुंजाल और ओपी मुंजाल होल्डिंग्स कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN