Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सुशांत सिंह राजपूत संग एक और फिल्म करने वाली थी परिणीति चोपड़ा,...

सुशांत सिंह राजपूत संग एक और फिल्म करने वाली थी परिणीति चोपड़ा, कहा- हम जब से सेट पर होते थे तब…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/Parineeti_Chopra_Sushant_Singh_Rajput__1790221288957_Fxg5_1790221289118_npGT_648216fa-b740-4743-801f-895d628029af_zxST.jpg

परिणीति चोपड़ा की ‘शक’ 24 सितंबर, 2026 को Netflix पर रिलीज हो रही है। इसे रेन्सिल डी’सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बनाया है। इसमें जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास,  सोनी राजदान जैसे स्टार्स हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी सीरीज के साथ परिणीति OTT पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ इसी साल 24 सितंबर, 2026 को Netflix पर रिलीज हो रही है। परिणीति की इस सीरीज के रिलीज रिलीज का उनके फैंस को ब्रेसबी से इंतजार है। ऐसे में सीरीज रिलीज के पहले परिणीति ने इसे लेकर खुलकर बात की। साथ ही में उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया।

‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद करने वाले थे एक और फिल्म

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक खास फैन क्लब सेशन के दौरान ‘जूम’ से बातचीत की। इस दौरान परिणीति ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया वो और सुशांत मिलकर एक और फिल्म में काम करने वाले थे। ये होमी अदजानिया की फिल्म थी, जिसमें वो और सुशांत लीड रोल में थे।इसके अलावा, परिणीति ने उस पल को भी याद किया जब सुशांत, 2013 में ‘इशकजादे’ (2012) में अपनी परफॉर्मेंस के लिए परिणीति को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बहुत खुश हुए थे।

परिणीति ने सुशांत के बारे में की बात

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) में साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइजिंग हिट साबित हुई थी। ऐसे में एक फैन ने परिणीति से सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी सबसे खास याद के बारे में पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में तीन मुख्य किरदार थे – मैं, ऋषि कपूर सर और सुशांत सिंह राजपूत। जब नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई, तो मैं अपनी छुट्टी के दिन उन दोनों के साथ थी। उस समय, मुझे करण का एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, ‘मुबारक हो।’ मुझे इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। फिर, सुशांत को पता चला कि नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है।’

सुशांत मेरे चीयरलीडर थे

परिणीति ने आगे बताया कि जब सुशांत को पता चला कि मैंने ‘इशकजादे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता, तो वो बहुत एक्साइटेड हुआ। परिणीति ने कहा, ‘जब अवॉर्ड की घोषणा हुई, तो वह मेरे लिए बहुत उत्साहित और खुश थे। मैं खड़ी हो गई और खुशी से चिल्लाई। उन्होंने गर्व से कहा, ‘मैं अब नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं।’ मैं भी खुशी से पागल हो गई। ऋषि सर ने कहा, ‘तुम दोनों का दिमाग खराब हो गया है।’ हम तीनों के बीच वह बहुत मजेदार पल था। सुशांत ने मुझे गले लगाया और मैं भावुक हो गई। अगले दिन सेट पर उन्होंने ही यह खबर सबको बताई। वह मेरे दोस्त थे। वह मेरे चीयरलीडर थे।’

सुशांत संग अपने रिश्ते पर बोलीं- परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि वह और सुशांत सिंह राजपूत अक्सर पढ़ाई-लिखाई और ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातें करते थे। उन्होंने बताया कि वे साथ में एक और फिल्म करने वाले थे। एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक समय हम होमी अदजानिया के साथ मिलकर एक और फिल्म करने वाले थे। असल में, वह बात कभी बन नहीं पाई। वह ऐसे इंसान थे, जिनके साथ मैं पढ़ाई-लिखाई और ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातें करती थी, क्योंकि उन्होंने पहले कुछ बिल्कुल अलग किया था और मैं भी क्वालिफिकेशन से बैंकर हूं। सेट पर हमारी पर्सनैलिटी ‘स्विच ऑन-स्विच ऑफ’ वाली होती थी। हम स्टार्स, इकोनॉमिक्स और दूसरे विषयों पर बात करते थे। हम सच में एक-दूसरे को समझते थे। वह सबसे अच्छे थे। वह सच में बहुत प्यारे इंसान थे।’

‘शक’ की कास्ट

बता दें कि परिणीति चोपड़ा की ‘शक’ 24 सितंबर, 2026 को Netflix पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में उनके अलावा, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसे रेन्सिल डी’सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बनाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN