Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Friday Release: 24-25 सितंबर हिलेगा थिएटर और ओटीटी, रिलीज होंगी ये 13...

Friday Release: 24-25 सितंबर हिलेगा थिएटर और ओटीटी, रिलीज होंगी ये 13 फिल्में-सीरीज, 6 तो नेटफ्लिक्स पर देंगी दस्तक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/friday_1790187916738_DFFg_1790187931863_UION_3e6e65fa-2f5e-41e8-b3ba-b8af27990ba7_NvxB.jpg

शुक्रवार थिएटर में फिल्मों का मेला लगता है। ऐसे ही ओटीटी पर भी शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज होती हैं।

Friday Release: फिल्मों और वेब सीरीज के लवर्स हमेशा ही फ्राइडे का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा हो भी क्यों न हर शुक्रवार थिएटर में फिल्मों का मेला लगता है। ओटीटी पर भी शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज होती हैं। वहीं, कई फिल्में और सीरीज गुरुवार को भी थिएटर और ओटीटी पर स्ट्रीम हुई हैं। तो चलिए जानते हैं 24-25 सितंबर, 2026 थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट…

द पैराडाइज

रिलीज डेट: 24 सितंबर, 2026

‘द पैराडाइज’ एक तेलुगु भाषा की एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा है। इस मूवी को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हार्ट ऑफ द बीस्ट

रिलीज डेट: 24 सितंबर, 2026

निर्देशक, डेविड आयर की फिल्म ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। डेमियन शैजेल द्वारा निर्मित ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें ब्रैड पिट एक पूर्व नेवी सील अधिकारी के रोल में हैं। ब्रैड पिट अपने मिलिट्री डॉग के साथ अलास्का के जंगलों में जीवित रहने की कोशिश करते हैं।

महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की

रिलीज डेट: 24 सितंबर , 2026

‘कच्चा बादाम’ गाने से सोशल मीडिया पर फेमस हुई अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ इसी महीने यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। ये पौराणिक भक्ति फिल्म है। इसमें अंजलि के साथ देव शर्मा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है।

डोरोथी

रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2026

कार्तिक सुब्बाराज की आगामी फिल्म ‘डोरोथी’ 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की कहानी है। ‘डोरोथी’, अब ग्लोबल रिलीज की तैयारी है। मूवी में कीर्ति सुरेश, सनंथ और ऋषिकांत अभिनीत यह फिल्म जाति, हिंसा और पूर्वाग्रह की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना रिलीज किया गया है।

OTT पर रिलीज होंगी 13 फिल्में-सीरीज

शक: ट्रस्ट नो वन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: शक एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट,ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और सुमीत व्यास जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज की कहानी एक ऐसी मां है जो अपने बच्चे को ढूंढती है जो 9 साल पहले किडनैप हो जाता है। इस मिशन पर उसके सामने ये सवाल खड़ा हो जाता है कि वो किस पर भरोसा करे, किस पर नहीं।

डिल्यूजन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

‘डिल्यूजन’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज की कहानी एक प्राइमरी स्कूल की टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके जीवन में तब तूफान आ जाता है जब उसके पिता एक मर्डर में शक के घेरे में आ जाते हैं।

माई सैड डेड

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

‘माई सैड डेड’ भी एक शनदार साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो मरे हुए लोगों को देख सकती है। उसकी इस शक्ति की वजह से सीरीज में हैरान करने वाले ट्विस्ट आते हैं।

हुंकार

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 25 सितंबर

‘हुंकार’ एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। मुख्य रूप से ‘हुंकार’ प्रसिद्ध राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का एक ओजस्वी काव्य संग्रह है, जिसका प्रकाशन वर्ष 1938 है। ये सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पावरफुल नेता पर रेप का आरोप लगाती है। इसमें अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे कलाकर लीड रोल में हैं।

मैंगो पच्चा

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 25 सितंबर

‘मैंगो पच्चा’ एक कन्नड़ भाषा की क्राइम एक्शन फिल्म है। विवेका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है। मूवी में संचित संजीव और काजल कुंदर लीड रोल में हैं।

द गॉडफादर, कोडा: द डेथ ऑफ माइकल कोरलिओन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

ये फिल्म साल 1990 में आई फिल्म द गॉडफादर पार्ट 3 का एडिटेड वर्जन है। फिल्म को फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने डायरेक्ट किया है।

यूनाबॉम्बर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

‘यूनाबॉम्बर’ एक अमेरिकी क्राइम-ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। सीरीज मुख्य रूप से कुख्यात आतंकवादी टेड काजिन्स्की, जिसे यूनाबॉम्बर कहा जाता था, को पकड़ने की FBI की के मिशन को दिखाती है।

द फाइनल प्रॉब्लम

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

‘द फाइनल प्रॉब्लम’ ये एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी-सीरीज है। सीरीज की कहानी 1959 की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। सीरीज की कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं। सीरीज की कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब इस होटल में एक मौत हो जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN