Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office: नहीं थम रही ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, ‘मिर्जापुर’ भी रह...

Box Office: नहीं थम रही ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, ‘मिर्जापुर’ भी रह गई पीछे, जानें- ‘दायरा’, ‘वाइब’ और ‘इरुमुडी’ का हाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/Saturday_Box_Office_Report_1790209826706_5Uvt_1790209835728_BETI_df0cf47f-956f-4ca2-863f-a20c4a979c4c_rgv6.jpg

बॉक्स ऑफिस पर   ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’,  ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बीच कड़ी टक्कर है।

Wednesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई शानदार फिल्में अपना जवाल दिखा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ बिग बजट फिल्में तो वहीं दूसरी तरफ लो बजट फिल्में मौजूद हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’, और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हैं। वहीं 18 सितंबर को करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ रिलीज हुई है। कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

‘हनुमान अंश’ ने जलवा जारी

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार यानी 48वें दिन 4.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है।

‘मिर्जापुर’ ने छापे करोड़ों

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ऐसे में अब इसके बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 20वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 221.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 319.84 करोड़ हो गया है।

‘दायरा’ ने पूरे किया 6 दिन

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को जितनी बेसब्री से इंतजार था इसने उतना ही निराश किया। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ने भारत में 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk के अनुसार, बुधवार को इसने 0.45 लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 5.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.77 करोड़ रुपये हो गया है।

अब तक वाइब ने की इतनी कमाई

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Sacnilk के अनुसार, बुधवार यानी 6वें दिन फिल्म ने 1.00 करोड़ कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये हो गया है।

‘इरुमुडी’ ने क्या रहा हाल

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे हफ्ते इसने 24.70 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथा हफ्ते 11.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 34वें दिन 0.72 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 190.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 242.53 करोड़ रुपये हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN