Home LIFESTYLE NEWS HINDI ₹5000 में महीने का राशन कैसे प्लान करें? चैटजीपीटी को दें ये...

₹5000 में महीने का राशन कैसे प्लान करें? चैटजीपीटी को दें ये प्रॉम्प्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर महीने राशन का खर्च बजट बिगाड़ देता है? अगर घर का जरूरी सामान ₹5000 में खरीदना चाहते हैं, तो चैटजीपीटी की मदद से ऐसा आसान प्लान बना सकते हैं, जिसमें जरूरी चीजें भी छूटें नहीं और पैसे भी बचें।

महीने की शुरुआत में राशन खरीदते समय लगता है कि इस बार खर्च सोच-समझकर करेंगे, लेकिन सामान लेते-लेते बजट कब बढ़ जाता है, पता ही नहीं चलता। आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, चीनी और रोजमर्रा की दूसरी चीजों पर थोड़ा-थोड़ा खर्च मिलकर अच्छी-खासी रकम बन जाता है। ऐसे में अगर आपका महीने का राशन बजट करीब ₹5000 है, तो पहले से थोड़ी सी प्लानिंग बनाना काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए आप चैटजीपीटी का सहारा भी ले सकते हैं। बस उसे सही जानकारी और सही सवाल देना जरूरी है। एक आसान सा प्रॉम्प्ट देकर आप अपने बजट के हिसाब से महीने भर की राशन सूची तैयार करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

₹5000 में महीने का राशन कैसे प्लान करें?

₹5000 में राशन का पूरा महीना निकालना इस बात पर निर्भर करता है कि घर में कितने लोग हैं, कौन-कौन सा सामान पहले से मौजूद है और हर महीने किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसलिए किसी दूसरे घर की सूची को सीधे अपनाने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से सूची बनाना बेहतर रहेगा।

सबसे पहले चैटजीपीटी को ये जानकारी दें

चैटजीपीटी से प्लान बनवाने से पहले उसे परिवार में कितने लोग हैं, महीने का कुल बजट कितना है, घर में कौन-कौन सा सामान पहले से है और आप आमतौर पर क्या खाते हैं। अगर घर में बच्चों या बुजुर्गों के लिए अलग सामान चाहिए, तो उसकी जानकारी भी दे सकते हैं।

चैटजीपीटी को दें ये प्रॉम्प्ट (ChatGPT Prompt)

मेरे घर में चार लोग हैं और महीने का राशन बजट ₹5000 है। मुझे पूरे महीने के लिए राशन की लिस्ट बनाकर दें, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, चीनी, नमक और रोजमर्रा की जरूरी चीजें शामिल हों। कुल खर्च ₹5000 से ज्यादा न हो। ऐसी सूची बनाएं जिससे जरूरी सामान पूरा महीना चल सके और गैरजरूरी चीजों पर पैसे खर्च न हों।

कीमतों का हिसाब भी मांगें

सिर्फ सामान की सूची मांगने के बजाय हर चीज की अनुमानित कीमत भी पूछें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि ₹5000 में कितना सामान आ सकता है और किस चीज पर ज्यादा पैसा जा रहा है। अगर सूची का कुल खर्च बजट से बाहर हो जाए, तो चैटजीपीटी से दोबारा पूछ सकते हैं कि ‘इस सूची को ₹5000 के अंदर दोबारा बनाएं और गैरजरूरी चीजें हटाएं।’

महीने के बजाय हफ्ते का हिसाब भी बनवाएं

एक साथ पूरे महीने का सामान खरीदने से कई बार ऐसी चीजें भी घर आ जाती हैं जिनकी जरूरत नहीं होती। इसलिए चैटजीपीटी से यह भी कह सकते हैं कि ₹5000 के बजट को चार हफ्तों में बांटकर बताए। इससे आपको हर हफ्ते के खर्च का अंदाजा रहेगा और महीने के आखिर में बजट अचानक खत्म होने की परेशानी कम होगी।

घर में पहले से मौजूद सामान को भी बताएं

अगर घर में पहले से चावल, दाल, मसाले या तेल मौजूद है, तो इसकी जानकारी जरूर दें। इससे चैटजीपीटी उन चीजों को सूची में दोबारा शामिल नहीं करेगा और बचा हुआ पैसा दूसरी जरूरी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

खरीदारी से पहले कीमत जरूर जांचें

चैटजीपीटी आपको बजट और मात्रा के हिसाब से योजना बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन बाजार की कीमतें जगह और समय के हिसाब से बदलती रहती हैं। इसलिए सामान खरीदने से पहले अपने आसपास की दुकान या बाजार में उसकी कीमत जरूर देख लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN