Source :- LIVE HINDUSTAN
Bonus Share News: Aastha Spintex ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वह अगले हफ्ते है। बता दें, कंपनी का आईपीओ इसी साल जून में आया था।
किस दिन है एक्स-बोनस शेयर
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 28 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी आज बोनस शेयर का फायदा लेने वाले निवेशकों को शेयर खरीद लेना होगा। बता दें, रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदने पर बोनस शेयर का फायदा नहीं होगा।
कंपनी के शेयर इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों में आज गिरावट
बीएसई में आज कंपनी के शएयरों मे गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक 79 रुपये के स्तर पर खुला था। लेकिन कुछ देर के बाद 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा है। जिसके बाद स्टॉक का दाम 72.74 रुपये के स्तर पर स्तर पर गया था। बता दें, एक महीने में स्टॉक का दाम 0.51 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
जून में आया था आईपीओ
Aastha Spintex का आईपीओ इसी साल जून में आया था। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 136 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी ने 110 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना पड़ा। कंपनी के आईपीओ का साइज 170 करोड़ रुपये का था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी ने 1.25 करोड़ नए शेयर जारी किया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




