Home - Vivo के ये 8 फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन जल्द हो सकते महंगे,...

Vivo के ये 8 फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन जल्द हो सकते महंगे, ₹5000 तक बढ़ सकती है कीमत; देखें पूरी लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo के X300 FE, S2 और Y सीरीज के कई स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। टिप्स्टर के मुताबिक कीमत से 5,000 रुपए तक बढ़ सकती है। जानें किस फोन की कीमत कितनी बढ़ सकती है।

अगर आप फेस्टिव सीजन में नया Vivo स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो ध्यान दें कि Vivo के स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। पॉपुलर टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक कंपनी भारत में X Series, S Series और Y Series के 9 फोन की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। इन फोन्स की कीमत ₹5,000 तक बढ़ सकती है। इस लिस्ट में Vivo X300 FE, Vivo S2, Vivo Y51 Pro, Vivo Y31t, Vivo Y21, Vivo Y19s, Vivo Y11 और Vivo Y05 जैसे फोन शामिल हैं।

1. Vivo X300 FE

रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X300 FE के दो वेरिएंट की कीमत में ₹5,000 की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मौजूदा ₹84,999 से बढ़कर ₹89,999 हो सकता है। वहीं 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत ₹89,999 से बढ़कर ₹94,999 होने की बात कही गई है। यानी दोनों वेरिएंट पर सीधे ₹5,000 की बढ़ोतरी का दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vivo X300 FE की कीमत इससे पहले भी बढ़ चुकी है। अगस्त में कंपनी ने भारत में इसके दोनों वेरिएंट की कीमत ₹10,000 बढ़ाई थी।

2. Vivo S2

Vivo S2 की कीमत बढ़ने की खबर भी सामने आई है। टिप्स्टर के अनुसार इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹39,999 से बढ़कर ₹42,999 हो सकती है। यानी इस मॉडल पर ₹3,000 की बढ़ोतरी की बात कही गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट का दाम ₹44,999 से बढ़कर ₹48,999 होने का दावा है। इस मॉडल पर ₹4,000 की संभावित बढ़ोतरी बताई गई है।

3. Vivo Y51 Pro 5G

Vivo की Y Series के कई फोन भी इस संभावित कीमत बढ़ोतरी की लिस्ट में शामिल हैं। Vivo Y51 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹32,999 से बढ़कर ₹34,999 हो सकती है। यानी इसमें ₹2,000 की बढ़ोतरी की बात कही गई है।

4. Vivo Y31t 5G

Vivo Y31t 5G के दो वेरिएंट भी महंगे हो सकते हैं। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹25,999 से बढ़कर ₹26,999 और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹29,999 से बढ़कर ₹31,499 होने का दावा है। यानी दोनों मॉडल पर क्रमशः ₹1,000 और ₹1,500 की बढ़ोतरी हो सकती है।

5. Vivo Y21

Vivo Y21 5G के तीन वेरिएंट की कीमत बढ़ने की बात कही गई है। 4GB + 64GB मॉडल की कीमत ₹19,499 से बढ़कर ₹20,999 हो सकती है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट ₹22,499 से बढ़कर ₹23,999 और 6GB + 128GB मॉडल ₹26,499 से बढ़कर ₹27,999 हो सकता है। इन तीनों मॉडल पर ₹1,500 की संभावित बढ़ोतरी बताई गई है।

6. Vivo Y19s

मिड बजट सेगमेंट के Vivo Y19s कीमत बढ़ोतरी की बात सामने आई है। Vivo Y19s के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत ₹17,499 से बढ़कर ₹18,499 और 4GB + 128GB मॉडल ₹20,999 से बढ़कर ₹22,499 हो सकता है।

7. Vivo Y11

वहीं Vivo Y11 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹17,999 से बढ़कर ₹18,999 और 4GB + 128GB वेरिएंट ₹20,999 से बढ़कर ₹22,499 होने का दावा किया गया है।

8. Vivo Y05

लिस्ट में Vivo Y05 भी शामिल है। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹15,999 होने की बात कही गई है। यानी इस बजट फोन की कीमत में ₹1,000 का इजाफा हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN