Home - Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, पीछे मिलेगा दूसरा डिस्प्ले;...

Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, पीछे मिलेगा दूसरा डिस्प्ले; 200MP कैमरा भी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi 18 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और पीछे सेकेंडरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोन का टीजर जारी करते हुए इसके भारत और ग्लोबल मार्केट में आने की पुष्टि की है। हालांकि, Xiaomi ने अभी भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। टीजर में Xiaomi 18 Pro को ब्लू कलर में दिखाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ Pro मॉडल को भारत के लिए टीज किया है।

Xiaomi ने पिछले साल Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को भारत में लॉन्च नहीं किया था। ये मॉडल चीन तक लिमिटेड रहे थे, जबकि भारत में कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra पेश किए थे। ऐसे में Xiaomi 18 Pro का भारत आना कंपनी की फ्लैगशिप स्ट्रेटजी में बदलाव माना जा सकता है। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Xiaomi 18 Pro Max भी भारत में आएगा या नहीं।

पीछे भी मिलेगा AMOLED डिस्प्ले

Xiaomi 18 Pro का सबसे अलग फीचर इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है। फोन के पीछे 2.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने और दूसरे शॉर्टकट्स के लिए किया जा सकता है। कंपनी इसे नए ‘Versatile Back Screen’ फीचर के तौर पर पेश कर रही है।

4000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले

फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,120×2,436 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है। Xiaomi के अनुसार, यह स्क्रीन 2K डिस्प्ले जैसी क्लैरिटी देने के बावजूद 1.5K रेजॉल्यूशन स्क्रीन के बराबर पावर इस्तेमाल करती है। फोन में हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है, जो स्क्रीन को साइड से देखने पर जानकारी को कम विजिबल बनाने में मदद करता है।

200MP के दो कैमरों वाला सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। मेन और टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट करते हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Xiaomi ने कैमरा सिस्टम में बड़े अपग्रेड किए हैं, हालांकि टेलीफोटो कैमरे का ऑप्टिकल जूम पिछली पीढ़ी के 5X से घटकर 3.2X किया गया है।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 7000mAh बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलता है। पावर के लिए फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

भारत में कितनी होगी कीमत?

चीन में Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 86,000 रुपये बनती है। चीन में इसका 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 8,999 यानी करीब 1,29,000 रुपये में आया है। हालांकि, भारत में कीमत अलग हो सकती है। Xiaomi ने अभी भारतीय कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में दिसंबर 2026 में भारत लॉन्च की बात कही गई है, लेकिन इसे फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN