Home - Redmi 17C 5G: इस दिन आ रहा है Redmi का नया 5G...

Redmi 17C 5G: इस दिन आ रहा है Redmi का नया 5G फोन, डिजाइन और कलर भी हुए कन्फर्म

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन और तीन कलर ऑप्शन की जानकारी भी शेयर कर दी है।

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। शाओमी के सब-ब्रैंड Redmi ने बताया है कि नया 5G स्मार्टफोन भारत में 1 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी शेयर की है। यह फोन Redmi 17 सीरीज में Redmi 17 5G के बाद नया मॉडल होगा। ग्लोबल मार्केट में Redmi 17C 5G को अगस्त में लॉन्च किया जा चुका है।

कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर के मुताबिक Redmi 17C 5G का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है। फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ थोड़ा उठा हुआ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल पोजिशन में दिखाई देते हैं और इनके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच नजर आती है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

तीन कलर ऑप्शंस में आ सकता है फोन

Redmi 17C 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। कंपनी के टीजर में ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर दिखाई दिए हैं। ग्लोबल मार्केट में भी फोन इन्हीं तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि भारत में इन कलर के आधिकारिक नाम और वेरिएंट की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है।

ऐसे हैं डिवाइस के बाकी स्पेसिफिकेशंस

फोन के ग्लोबल मॉडल के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 810 निट्स तक है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। ग्लोबल वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है।

कितनी हो सकती है इसकी कीमत?

ग्लोबल मार्केट में Redmi 17C 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत SGD 279 थी, जो भारतीय करेंसी में करीब 20,900 रुपये के आसपास होती है। हालांकि भारत में फोन की कीमत और वेरिएंट की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इन जानकारियों का खुलासा 1 अक्टूबर के लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN