Source :- LIVE HINDUSTAN
अचार खत्म हो जाता है लेकिन उसका तेल जार में बचा हुआ रह जाता है। आप इस तेल का क्या करते हैं? अगर फेंक देते हैं, तो ये गलती बिल्कुल ना करें। क्योंकि दादी-नानी के तरीकों से आप इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ जाएंगे।
अचार खत्म होने के बाद जार में काफी सारा तेल बच जाता है। आप इस बचे हुए तेल का क्या करते हैं? बहुत से लोग इसे फेंक देते हैं या यूं ही रखा रहने देते हैं। समझ ही नहीं आता कि इसे दोबारा इस्तेमाल में कैसे लाया जाए। अचार के तेल में काफी सारे मसाले पड़े होते इसलिए ये ज्यादा फ्लेवरफुल होता है। ऐसे में इसे वेस्ट करने से अच्छा है कि आप इसे कई तरह की डिशेज बनाने में इस्तेमाल करें। इससे खाने का टेस्ट और बढ़ जाता है। अगर आपके यहां भी अचार का बचा हुआ तेल रखा है तो इसे फेंकने की गलती ना करें। यहां हम आपके साथ इसे रीयूज करने के कुछ तरीके शेयर कर रहे हैं, जिससे आप खाने के टेस्ट को एन्हांस कर सकते हैं।
अचार के बचे हुए तेल का कैसे इस्तेमाल करें
सब्जी या दाल में लगाएं स्वाद का तड़का
अचार के बचे हुए तेल का इस्तेमाल सब्जी या दाल में तड़का लगाने के लिए किया जा सकता है। इसमें मसालों की खुशबू और हल्का खट्टा स्वाद होता है, जिससे सब्जी में अचारी फ्लेवर एड हो जाता है। रोज-रोज की दाल-सब्जी को अलग और अनोखा स्वाद देना चाहते हैं, तो अचार के तेल में तड़का प्रिपेयर कर सकते हैं। सूखी सब्जी में ये खासतौर से काफी टेस्टी लगता है।
पराठों पर लगाएं अचार का तेल
भरवां या प्लेन पराठों को सेंकने के लिए अचार का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हल्का खट्टा स्वाद और खुशबू एड होती है। खासकर आलू या प्याज के भरवां पराठे पर अचार के तेल की सौंधी खुशबू लाजवाब लगती है। आप चाहें तो पराठे का आटा गूंथते हुए भी उसमें थोड़ा सा तेल मिला सकते हैं। हालांकि तेल की मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि अचार के तेल में थोड़ा सा नमक पहले से होता है।
मैरीनेशन के लिए यूज करें
पनीर, सब्जियों और नॉन वेज को पकाने से पहले मैरीनेट करते समय अचार के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए मसालों के साथ थोड़ा सा अचार का तेल कोट कर के 2-3 घंटों के लिए रख दें। डिश अच्छे से मैरीनेट होती है और अचारी ट्विस्ट से स्वाद दोगुना हो जाता है।
पराठे की भरावन में मिलाएं अचार का तेल
भरवां पराठे के लिए स्टफिंग बना रहे हैं तो उसमें भी थोड़ा सा अचार का तेल मिला सकते हैं। खासकर आलू, प्याज, पनीर और आलू की स्टफिंग में थोड़ा सा अचार का तेल डालने में भरावन का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। तेल ज्यादा खट्टा हो गया है तो नमक और बाकी मसालों को ध्यान में रखकर ही स्टफिंग में एड करें।
पुलाव और फ्राइड राइस बनाने में इस्तेमाल करें
पुलाव या फ्राइड राइस बनाते समय सब्जियों को भूनने के लिए अचार के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चावलों में मसालों की खुशबू और अचारी टेस्ट एड होता है। कई बार रात के चावल बच जाते हैं, इन्हें फ्राई करने के लिए आप अचार के तेल में मसाले और सब्जियां भूनकर टेस्टी सी डिश बनाकर तैयार कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



