Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित सालों बाद स्क्रीन पर दिखेंगे साथ, जानिए...

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित सालों बाद स्क्रीन पर दिखेंगे साथ, जानिए पूरी जानकारी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdffffffddfddrsdddg_1790396546236_y2GG_1790396550283_eZGL_988f31ec-0c02-47d1-b534-71bd8871773b_vnhL.jpg

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित सालों बाद एक बार फिर स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। जानिए कब और कहां ये दो सुपरस्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं? 

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। दोनों को साल 1998 में आई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में एक गाने में साथ देखा गया था। अब सुपरस्टार्स की जोड़ी टीवी स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाली है। नहीं, ये कोई फिल्म नहीं बल्कि टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का स्टेज होगा। ताजा खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अपने मराठी शो ‘कौन होनर करोड़पति’ को प्रोमोट करने पहुंच रही है। दोनों एक्टर्स सालों बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित फिर दिखेंगे साथ

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित इस हफ्ते स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करते दिखेंगे। माधुरी 18 साल पहले साल 2001 में कौन बनेगा करोड़पति के शो पर बतौर गेस्ट बनकर आई थीं। उस एपिसोड को ऑडियंस ने पसंद भी किया था। उस समय माधुरी ने 50 लाख की रकम जीती थी। उसके बाद एक्ट्रेस कौन बनेगा करोडपति के चौथे सीजन में भी देखी गई थीं जो साल 2010 में टेलीकास्ट हुआ था। अब तीसरी बार इस शो ला हिस्सा बनने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस एपिसोड के बाद शो की TRP जरूर बढ़ जाएगी।

कौन बनेगा करोड़पति 18 की TRP

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल है।पिछले हफ्ते में इस शो को 4 मिलियन व्यूज मिले थे। शो की शुरुआत में सनी देओल, आमिर खान प्रीति जिंटा जैसे एक्टर्स को देखा गया था। कुछ समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी अपनी फिल्म ‘हैवान’ प्रोमोट करने पहुंचे थे। शो पर लगातार आ रहे सेलेब्स और कंटेस्टेंट की वजह से इस सीजन को भी पसंद किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को साथ में बतौर लीड हीरो-हीरोइन देखने की तमन्ना थी। रिपोर्ट के मुताबिक 1989 में टीनू आनंद दोनों को लेकर फिल्म शनाख्त भी बना रहे थे। बाद में ये फिल्म बंद हो गई। सालों बाद इन्हें साल 1998 में आई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के एक गाने ‘मखना’ में देखा गया था। दोनों कई इवेंट, शो के दौरान साथ देखे गए हैं। अब सालों बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन और माधुरी को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का देखने का इंतजार हो रहा है।

अमिताभ बच्चन का काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों और टीवी पर एक्टिव हैं। एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म कल्कि के अगले पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं। एकाद्थ फिल्में भी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा एक्टर घंटों तक कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ अगले महीने 84 साल के हो जाएंगे। स उम्र में उन्हें लग्न और ईमानदारी के साथ काम करते देखना ऑडियंस और इंडस्ट्री के नए कलाकारों को इंस्पायर कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN