Home LIFESTYLE NEWS HINDI टिश्यू पेपर-माचिस की तीली, 3 तरीकों से पता करें शहद असली है...

टिश्यू पेपर-माचिस की तीली, 3 तरीकों से पता करें शहद असली है या नकली

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शहद असली है या नकली, इसे पहचानने के कई सारे तरीके इंटरनेट पर मिल जाते हैं। लेकिन किसी असली शहद वाले के हनी को लेकर ये टेस्ट किये जाएं तभी प्रूफ मिलेगा कि शहद पहचानने का ये तरीका भरोसेमंद है। जैसे शेफ भूपी ने इन 3 भरोसेमंद शहद पहचानने का टेस्ट बताया है।

असली-नकली शहद पहचानने के कई सारे तरीके बताए जाते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि ये सारे इफेक्टिव हैं भी या नहीं? क्योंकि आमतौर पर शुद्ध शहद की गारंटी देने वाले हनी ब्रांड पर भी कई बार भरोसा करना मुश्किल हो जाता है और ज्यादातर असली शहद पहचानने वाले टेस्ट में फेल ही हो जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर शहद बिल्कुल शुद्ध हुआ तो वो इन सारे टेस्ट में जरूर पास होता है। टिश्यू पेपर से लेकर माचिस की तीली वाले ये 3 टेस्ट सही हैं और अगर आपका शहद असली है तो वो इन टेस्ट में पास हो जाएगा। जैसे शेफ भूपी ने वीडियो शेयर दिखाया है कि कैसे असली शहद को पहचान सकते हैं। इन सारे टेस्ट को बड़े ही आसानी से घर में किया जा सकता है और अगर आपका हनी असली होगा तो इन सारे टेस्ट में पास हो जाएगा, जानें असली शहद पहचानने के 3 भरोसेमंद टेस्ट।

पानी में घोलने वाला टेस्ट

असली शहद कभी भी पूरी तरह से पानी में नहीं घुलता। शेफ ने दिखाया कि वो शहद को जब पानी में डालकर घोलते हैं तो वो धीरे-धीरे जेली की तरह पानी में जाकर नीचे बैठ जाता है और काफी देर बाद हिलाने पर हल्का सा ही घुलता है। सबसे पहले किसी कांच के गिलास में पानी लें और उसमे एक चम्मच शहद डालें। असली शहद धीरे-धीरे नीचे जाकर बैठ जाएगा और चम्मच से चलाने पर भी ज्यादा नहीं घुलेगा।

माचिस की तीली वाला टेस्ट

असली शहद को पहचानने का ये तरीका भी पॉपुलर है। जिसमे बताया जाता है कि माचिस की तीली पर शहद लगाकर जलाया जाए तो वो जल जाएगी। शेफ ने इस टेस्ट को ट्राई किया और शहद इस टेस्ट में पास हो गया। माचिस की तीली के मसाले वाले हिस्से पर लगाकर जब जलाते हैं तो ये जलने लगता है, इसका मतलब है कि ये असली शहद है। नकली शहद में चीनी या ग्लूकोज जैसी किसी और चीज की मिलावट होती है तो ये माचिस की तीली को गीला कर देता है और ये जलता नहीं है। तो ये शहद नकली है।

टिश्यू पेपर वाला टेस्ट

अगर शहद असली होगा तो इसे टिश्यू पेपर पर गिराने पर पेपर गीला नहीं होता। अगर हनी में मिलावट होगी तो टिश्यू पेपर फौरन गीला हो जाएगा। वहीं अगर शहद असली है तो इसे चम्मच से टिश्यू पेपर पर गिराया जाए तो ये बहेगा लेकिन पेपर को सोखकर गीला नहीं करेगा। तो शेफ ने जब इस टेस्ट को किया तो पेपर के बैक साइड पर किसी तरह का गीलापन नहीं हुआ। इसका मतलब कि शहद असली है। तो अगली बार जब शहद खरीदें तो इन 3 सबसे ज्यादा इफेक्टिव और भरोसेमंद टेस्ट की मदद से शहद के असली नकली होने का पता लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN