Home rss world hindi पाकिस्तानी सैनिकों पर कहर बनकर टूटी बलूच लड़ाकों की महिला यूनिट, 9...

पाकिस्तानी सैनिकों पर कहर बनकर टूटी बलूच लड़ाकों की महिला यूनिट, 9 को कर दिया ढेर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिला कमांडर हमले से पहले अपने साथियों को मिशन के बारे में जानकारी देती देती है। इसके बाद हथियारों से लैस लड़ाके पाकिस्तानी सैन्य वाहनों पर बेहद करीब से गोलियां चलाते हैं। यह हमला महज कुछ कदम की दूरी से किया गया।

बलूचिस्तान में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नई महिला सशस्त्र यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) के पहले हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में महिला लड़ाके पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फायरिंग करती नजर आ रही हैं। संगठन ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए। यह कार्रवाई 22 सितंबर को बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) वाले हाईवे पर हुई। इसमें तीन वाहनों वाले क्विक रिस्पॉन्स फोर्स के काफिले को निशाना बनाया गया। काफिले में एक बख्तरबंद वाहन भी शामिल था।

जारी फुटेज में महिला कमांडर हमले से पहले अपने साथियों को मिशन के बारे में जानकारी देती दिखाई देती है। इसके बाद हथियारों से लैस लड़ाके पाकिस्तानी सैन्य वाहनों पर बेहद करीब से गोलियां चलाते हैं। वीडियो में दावा किया गया कि हमला महज कुछ कदम की दूरी से किया गया। BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलोच ने कहा कि हमले में पाकिस्तानी सेना के कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। संगठन की कुर्बान यूनिट ने भी महिला यूनिट का साथ दिया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने लड़ाकों को घेरने की कोशिश की, लेकिन कुर्बान यूनिट ने उनका मुकाबला किया और महिला लड़ाकों की सुरक्षित वापसी में मदद की। इस दौरान कुर्बान यूनिट का लड़ाका चाकर मुराद उर्फ दिलीप जान मारा गया।

रॉकेट और भारी हथियारों से हमला

वीडियो के एक दूसरे हिस्से में KAAD के सदस्य कलात के मंगचर इलाके में वाहनों की अचानक जांच करते भी नजर आते हैं। इसी बीच बलूचिस्तान में एक अलग घटना में बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) ने डेरा बुगती के बेह लोटी इलाके में एक साइट पर रॉकेट और भारी हथियारों से हमला किया। बीआरए के प्रवक्ता सरबाज बलोच ने दावा किया कि हमले में कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और स्थानीय राज्य समर्थित सशस्त्र समूह के सदस्यों के बीच भी लड़ाई हुई। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 9 सैन्यकर्मी और सशस्त्र समूह के 3 सदस्य मारे गए, जबकि बीआरए के 6 लड़ाके भी मारे गए।

पुलिस स्टेशन को उड़ाने का भी दावा

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने भी दावा किया कि उसके लड़ाकों ने हाजी शहर पर कब्जा किया और विस्फोटकों से स्थानीय पुलिस स्टेशन को उड़ा दिया। बीआरए के लड़ाकों के एरी शहर में पहुंचने, सरकारी इमारतों पर नियंत्रण करने और कार्रवाई पूरी करने के बाद सुरक्षित लौटने का दावा किया गया है। बलूचिस्तान में हाल की इन घटनाओं को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकारी ढांचे के खिलाफ बढ़ते हमलों की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। KAAD का नाम करीमा बलोच के नाम पर रखा गया है। वह बलूचिस्तान की आजादी की समर्थक कार्यकर्ता और बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन-आजाद की पहली महिला अध्यक्ष थीं। 2020 में कनाडा के टोरंटो में उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN