Source :- LIVE HINDUSTAN
पूर्व IAS दिव्या मित्तल अपने इंस्टाग्राम पर कई प्रेरणादायक वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो में परफेक्ट स्टूडेंट बनने के 4 मूल मंत्र साझा किए हैं।
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक सेवा पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था और अब उन्होंने राजनीति में एंट्री करने का मन बना लिया और इसी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल हम आईएएस दिव्या के इस फैसले या उनके किसी मसले के बारे में बात नहीं कर रहे बल्कि उनकी स्टूडेंट्स के लिए शेयर की गई वीडियो के बारे में बताएंगे। दिव्या अपने इंस्टाग्राम पर कई मोटिवेशनल या फिर शिक्षा से जुड़ी वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो में छात्रों से सवाल किया कि गुरु तो सभी को अच्छा चाहिए होता है लेकिन क्या आप अच्छे स्टूडेंट हैं। अच्छा स्टूडेंट बनने के लिए आपको सिर्फ 4 बात को गांठ बांध लेना है।
दिव्या मित्तल ने स्टूडेंट्स को दिए 4 मूल मंत्र
दिव्या मित्तल का कहना है कि अगर आप इन 4 बातों को अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो ना सिर्फ आप अच्छे छात्र बनेंगे बल्कि जिंदगी में हमेशा सफल भी होंगे। उनका कहना है कि स्टूडेंट्स को यह खुद के लिए जरूर करना चाहिए।
1. नो जीरो डेज
दिव्या कहती हैं कि पहला नियम है नो जीरो डेज। हर दिन अपने लक्ष्य के प्रति कुछ न कुछ करिए जरूर। अगर आप 4 घंटे नहीं कर सकते हैं, तो 1 घंटा करें। अगर बीमार है तो 10 मिनट ही करें लेकिन करें। अगर नहीं करेंगे तो अगले दिन फिर से आपको जीरो से शुरुआत करनी पड़ेगी।
2. अपनी गलतियों से सीखें
आपकी गलतियां सबसे बड़ी गुरू होती हैं। बड़े-बड़े सक्सेसफुल लोग कामयाब इसलिए है क्योंकि वह अपनी अच्छी चीजों को नहीं गलतियों को देखते, समझते और फिर उसे सुधारते हैं। अगर आपको भी सफल होता है कि गलतियों को गुरु मान लीजिए और उनसे सीख लें।
3. सीख के लिए कोई घमंड नहीं
कई बार लोग कहते हैं कि ये मुझे आता है या मुझे यह नहीं सीखना और आपको नहीं पता। किसी भी सीख के लिए ईगो ना रखें। राम जी ने लक्ष्मण से कहा था कि जाओ रावण से कुछ सीख ले लो और वह जाकर उनके सिरहाने खड़े हो गए। फिर राम जी ने कहा कि पैर के पास खड़े हो। जब तक आपके अंदर लर्नर वाली इच्छा नहीं होगी, तब तक आप कुछ नहीं सीख पाएंगे और ना ही सफल होंगे।
4. परिस्थितियों को दोष ना दें
अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी खुद उठाएं। परिस्थितियों या किसी और के सिर अपनी गलतियों या कुछ ना कर पाने का ब्लेम ना डालें। ऐसा करने से आप कमजोर दिखते हैं और फिर कभी सफल नहीं हो पाते। हमेशा खुद की गलतियों को मानें और सफल होने के लिए कदम आगे बढ़ाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




