Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्रत्यूषा सुसाइड केस: बॉयफ्रेंड राहुल पर 10 साल बाद फैसला, वकील ने...

प्रत्यूषा सुसाइड केस: बॉयफ्रेंड राहुल पर 10 साल बाद फैसला, वकील ने क्या कहा?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/pratyusha_banerjee_30_09_1790780960954_4EBV_1790780964328_LZOg_ed8e9f4a-42a4-4e91-bc06-40525b2fb6c6_ntdw.png

साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बेटी की मौत के बाद माता- पिता ने प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आज 10 साल बाद कोर्ट ने राहुल राज पर अपना फैसला सुनाया है। 

बालिका वधू में आनंदी की किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं प्रत्यूषा बनर्जी की मौत को 10 साल हो गए हैं। उन्होंने साल 2016 में अपने किराए के घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में प्रत्यूषा के माता-पिता ने उनके तब के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ केस किया था। राहुल के खिलाफ पिछले 10 सालों से केस चल रहा था। अब 10 सालों बाद हाई कोर्ट ने राहुल को लेकर अपना फैसला सुना दिया है।

प्रत्यूषा केस में बॉयफ्रेंड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को राहुल राज सिंह को प्रत्यूषा सुसाइड केस से बरी कर दिया है। राहुल राज पर प्रत्यूषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप था। जस्टिस शिवकुमार डिगे की बेंच ने प्रत्यूषा और राहुल के बीच हुई आखिरी बातचीत को अहम आधार मानते हुए उन्हें इस केस से बरी कर दिया है।

कोर्ट में क्या बोले राहुल के वकील?

कोर्ट में राहुल की ओर से पेश हुए वकील आबाद पोंडा और श्रेयांश मिठारे ने दलील में कहा कि सुसाइड से पहले राहुल और प्रत्यूषा की जो बात हुई थी उसमें प्रत्यूषा ने अपने माता-पिता समेत सभी लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराया था। उस चैट में राहुल प्रत्यूषा को सुसाइड न करने के लिए समझा रहे थे। वकीलों ने दलीलें पेश करते वक्त इस मामले में FIR लिखने की जल्दबाजी को लेकर भी सवाल उठाए।

राहुल ने हाई कोर्ट में क्यों की थी अपील?

राहुल राज सिंह को जुलाई 2016 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी। वहीं, 2018 में बांगुर नगर पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद, उन्होंने सेशंस कोर्ट में आरोप से बरी होने की अर्जी (डिस्चार्ज प्ली) दायर की। अगस्त 2023 में सेशंस कोर्ट ने राहुल की अर्जी को खारिज कर दिया था। सेशंस कोर्ट में अर्जी खारिज होने के बाद राहुल ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था।

कब हुई थी प्रत्यूषा की मौत?

प्रत्यूषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा की आत्महत्या के बाद उनके माता-पिता ने राहुल राज पर प्रत्यूषा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी राहुल राज पर कई बार आरोप लगा चुकी हैं। बता दें, राहुल ही वो शख्स थे जो प्रत्यूषा को अस्पताल लेकर गए थे। प्रत्यूषा को अस्पताल में मृत घोषित किया गया था।

माता-पिता ने किया था राहुल के खिलाफ केस

एक तरफ जहां प्रत्यूषा के माता- पिता ने राहुल पर आरोप लगाए थे। वहीं, राहुल राज सिंह ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि प्रत्यूषा की उनके पिता से लड़ाई होती थी। राहुल राज ने दावा किया था कि प्रत्यूषा को शराब पीने की आदत थी। प्रत्यूषा अपने पिता के साथ बैठकर शराब पीती थीं। शराब पीने के बाद कई बार प्रत्यूषा के पिता गुंडे बन जाते थे जिस वजह से प्रत्यूषा और उनके बीच लड़ाई भी होती थी।

बिग बॉस का भी हिस्सा रही थीं प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 का भी हिस्सा थीं। शो में प्रत्यूषा की दोस्ती काम्या पंजाबी से हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी प्रत्यूषा और काम्या की दोस्ती कायम थी। प्रत्यूषा की मौत के बाद काम्या ने भी राहुल राज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN