Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nayyi Navelli Trailer : घर की बहू जब बनी डायन तो मचा...

Nayyi Navelli Trailer : घर की बहू जब बनी डायन तो मचा गया हाहाकार, देखें कैसा है यामी गौतम की फिल्म का ट्रेलर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/nbm_1790777976602_f1Mv_1790777995440_H4Hz_4f143dda-c8b4-42f0-80a9-bcb2c5d5ea63_YSj3.jpg

यामी गौतम की फिल्म नई नवेली नवेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहली बार यामी एक ऐसे अवतार में नजर आएंगी जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

यमी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म नई नवेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें यामी ने भाभी डायन का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत होती है यामी के देवर से जो बोलता है कि भाभी डायन है। वह पूरी कोशिश करता है यामी के डायन होने का सच सबके सामने लाने की, लेकिन हर बार वह हार जाता है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि यामी की सच्चाई सबके सामने आ जाती है।

कॉमेडी और एक्शन भरपूर

हालांकि इसमें यामी एक बुरे रूप में नहीं बल्कि दुनिया को रावण से बचाने आती है। ट्रेलर में आपको यामी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और कुछ ऐसे सीक्वेंस हैं जिन्हें देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हॉरर का भी इसमें जबरदस्त डोज है जो आपके फिल्म देखने के लिए मजबूर करेगा।

ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन

ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक ने लिखा कि यामी गौतम वन मैन आर्मी हैं। एक ने लिखा इतनी सुंदर डायन। वहीं एक ने लिखा कि सॉलिड ट्रेलर है…फर्स्ट डे फर्स्ट शो कन्फर्म। एक ने लिखा कि अच्छी स्टोरी है आशा है कि फिल्म अच्छी चले।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है और आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने इसे पोर्ड्यूस किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म नई नवेली

बता दें कि नई नवेली की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फैटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म दशहरे से ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

अपने किरदार पर बोलीं यामी

यामी ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मोहिनी का किरदार निभाने पर कहा, ‘मोहिनी का किरदार मुझे इसलिए पसंद आया क्योंकि वो वैसी नहीं है जैसी दर्शक उम्मीद करते हैं। उसमें एक अपनापन और जानी-पहचानी सी बात है, पर साथ ही एक ऐसा गहरा राज भी छुपा है जो धीरे-धीरे सामने आता है।’

यामी ने आगे कहा, ‘नई नवेली ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया जो परिवार, हंसी-मजाक, जज्बात, जादुई दुनिया और धमाकेदार एक्शन के बीच आसानी से ढल जाती है। मैं इस बार दशहरे के मौके पर दर्शकों को मोहिनी से रूबरू कराने और उन्हें इस अनोखे सफर पर ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।’

नेशनल अवॉर्ड से हुई हैं सम्मानित

यामी को हाल ही में फिल्म आर्टिकस 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उनके साथ पति और फिल्ममेकर आदित्य धर भी शामिल थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN